Pages

Ads 468x60px

15.9.11

कांग्रेस ने राष्ट्र को कुछ नहीं दिया- अजय  चौटाला
आदमपुर,15सितम्बर:52 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने भूख, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के अलावा राष्ट्र को कुछ नहीं दिया। यह बात इनेलो प्रत्यशी डा.अजय सिंह चौटाला ने आदमपुर हलके के  16 गांवों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिसार उपचुनाव पर आज पूरे देश की नजर है। अन्ना हजारे के राष्ट्रीय आंदोलन के बाद देश में यह पहला चुनाव है। हिसार लोकसभा की जनता इस चुनाव में भारत माता की जय बोलने वालो को जेल भेजने वाली सरकार से अपना हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अन्ना जी को जेल भेजा जाता है, कालेधन को वापिस भारत लाने के लिए अनशन पर बैठे बाबा रामदेव पर अश्रुगैंस के गोले दागे जाते हैं -ऐसे कुशासन को सबक सिखाने का यह सही और स्टीक मौका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण पिछले साढ़े सात के दौरान 18 बार पैट्रोलियम पद्धार्थों के दाम बढ़े हैं। इस मसय देश के रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। जनता को अब इनकी सही पहचान हो चुकी है। 13 अक्टूबर को हिसार लोकसभा की जनता अपनी दिल की आवाज पर इनेलो पार्टी के सही उम्मीदवार का चुनाव कर कांग्रेस को उसकी औकात दिखा देगी। इस दौरान उन्होंने अवसर वादी और जात-पात के आधार पर वोट मांगने वाले नेताओं से भी सर्तक रहने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक रामफल माजरा, रमेश गोदारा, जिला परिषद् वाईस चैयरमेन सिद्धार्थ  गोदारा, रणपतराम नूनियां, रामप्रसाद गढ़वाल, मांगेराम सिंगला, औमप्रकाश कनवाडिया, अशोक यादव, मुंशराम बैनिवाल,नरेंद्र नूनियां सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
फोटो:- गांव खारिया में चुनावी सभा को सम्बोधित करते अजय सिहं चौटाला।


जयसिंह किरतान प्रत्याशी घोषित
मंडी आदमपुर,15सितम्बर:हरियाणा कुम्हार महासभा ने हिसार लोकसभा उपचुनाव के लिएअपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। महासभा के प्रधान बिरेंद्र बागोरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जयसिंह किरतान को उम्मीदवार बनाया गया। जयसिंह किरतान हिसार लोकसभा उपचुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रुप अपना नमांकन भरेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिरेंद्र बागोरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए समाज के बीच रहने वाले ईमानदार लोगों को राजनीति में आना होगा। भ्रष्टाचार करना और उसकी अनदेखी करना दोनों ही देश के लिए खतरनाक है। जयसिंह किरतान ने हिसार लोकसभा उपचुनाव में स्वयं को प्रत्याशी बनाए जाने पर हरियाणा कुम्हार महासभा का आाभार प्रकट किया है। इस अवसर पर रामकर्ण मलेठीया,विनोद कलाना,गोपीराम,महावीर, श्रवण कुमार सहित काफी संख्या में  हरियाणा कुम्हार महासभा के सदस्य उपस्थित थे। 
फोटो:- हरियाणा कुम्हार महसभा के प्रत्याशी जयसिंह किरतान।



कविता में बिस्पति व भाषण में रीतू ने बाजी मारी
मंडी आदमपुर, 15 सितंबर:फिरोज गांधी मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुरवार को भारतेंदू हरिशचंद्र साहित्य विकास परिषद् की ओर से हिंदी साहित्य सप्ताह मनाया गया। जिसमें कविता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य ओपी डारा ने की। डारा ने विद्यार्थियों से कहा कि भाषा व्यक्ति का आईना होती है इसलिए भाषा का पूर्ण ज्ञान होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कोई भी भाषा सिखे व बोले लेकिन उसे राष्ट्र भाषा का ज्ञान जरुरी है। क्योंकि इस भाषा से ही देश व समाज की पहचान होती है। डॉ. रोहतास व डॉ. बीएस कुंडू ने कहा कि राष्ट्र भाषा किसी देश की पहचान होती है उसी को अपनाने से देश का चहुमुखी विकास होता है। मंच का संचालन करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि हिंदी राजनेताओं की महत्वांकाक्षा का शिकार हो चुकी इन्हीं के कारण आज हिंदी पिछड़ रही है। देश का बड़ा दुर्भाग्य है कि व्यवसायीकरण के दौड़ में हिंदी को अनदेखा किया जा रहा है जिसके कारण युवा पीढ़ी में संस्कारों एवं नैतिक मुल्यों की कमी आ गई है। प्रतियोगिता में 27 विद्याथियों ने भाग लिया। कविता में बीए द्वितीय वर्ष की बिस्पति ने प्रथम, तमन्ना ने दूसरा तथा रजनीश ने तीसरा स्थान पाया जबकि भाषण में रीतू ने पहला, एनसीसी कैडेट बसंती ने दूसरा तथा कृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका एनसीसी अधिकारी डॉ. स्नेहलता, डॉ. निर्मल राठी, डॉ. रोहतास कुमार व द्धिजा कुमारी ने निभाई। इस मौके पर मीना गोयल, कर्मवीर, आजाद कुमार, मंजीत कौर, विजय वर्मा, बनारसीदास, राजेंद्र प्रसाद, सतीश, राजबीर आदि प्राध्यापक मौजूद थे।
फोटो:आदमपुर महाविद्यालय में प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यार्थी व प्राध्यापक।

14.9.11

कांग्रेस को अपने किए की सजा मिलेगी-दुष्यंत चौटाला
मंडी आदमपुर। इनेलो प्रत्याशी डा.अजय सिंह चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने आज आनाज मंडी में डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इस समय पूरादेश भ्रष्टाचार को समाप्त करने में एकजुट है। ऐसे में हिसार लोकसभा के उपुचनाव में भी जनता भ्रष्टाचार में सिर तक डूबे कांग्रेसियों को सबक सिखाने के मूढ़ में है। हिसार लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपनी जमानत तक बचाने के लाले पड़ जायेंगे। किसानों से सस्ते भाव में जमीन हड़प कर प्रोपर्टी डिलिंग का काम करने वाली कांग्रेस सरकार को इस चुनाव में अपने किए की सजा अवश्य मिलेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश दोनों में सरकार का नेतृत्व कमजोर नेताओं के हाथ में है। हरियाणा प्रदेश में पहली बार नौकरी के पैसे वापिस मांगने पर सरपंच की हत्या करने में मंत्री का नाम सामने आया। मुख्यमंत्री ने मंत्री को दोषी मानते हुए पद से तो हटा दिया परंतु उसे जेल नहीं भेजा। इससे साफ हो जाता है कि सीएम भ्रष्टाचारी व हत्यारों को बचाने का काम कर रहे हैं। हजकां-भाजपा को बरसाती गठबंधन बताते हुए कहा कि कुलदीप बिश्रोई की हार के साथ ही यह गठबंधन पानी के बुलबुले की तरह टूट जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद् के वाईस चैयरमेन सिद्धार्थ गोदारा, आदमपुर हलका युवा प्रधान रामप्रसाद गढ़वाल, शहरी प्रधान अशोक यादव, नरेंद्र नूनियां,आदराम बिश्रोई, सुशील ऐलावादी,सुनील लाडवी, नरेंद्र नूनियां, रवि सिवाच,सुभाष जांगड़ा सहित काफी संख्या में पार्टी के युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कन्या के जन्म पर भी कुआं पूजन
मंडी आदमपुर।गांव ढाणी मोहब्बतपुर में ओमप्रकाश के घर जन्मी उनकी पौत्री प्रतिज्ञा के जन्म पर खुशियां मनाकर कुआं पूजन किया गया। भतेरी पत्नी अनिल कुमार ने 4 अगस्त को कन्या को जन्म दिया। अपने घर जन्मी कन्या को लडक़ा मानकर उसके परिजनों ने कन्या की मां का कुआं पूजन करवाने का निर्णय लिया। दादा ओमप्रकाश, दादी कृष्णा देवी, ताऊ रविंद्र व रोशनी देवी,परमेश्वरी, जगदेई, विमला ने कन्या जन्म पर लडक़े के जन्म की भांति सभी रीति.रिवाजों का निर्वहण कर खुशियां मनाते हुए कन्या की मां भतेरी का कुआं पूजन करवाकर समाज को लडक़ा.लडक़ी में भेदभाव खत्म करने का सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन मानसिंह दहिया व पूर्व सरपंच साहब कौर ने नवजात कन्या का आशीर्वाद दिया।

 व्यापारी मिलन समारोह का न्यौता दिया
मंडी आदमपुर। व्यापारियों के एक शिष्ट मंडल  ने पूरे शहर में दुकान-टू-दुकान जाकर व्यापारियों को 16 सितम्बर को होने वाले व्यापारी मिलन समारोह का न्यौता दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपू ग्रोवर ने बताया कि 16 सितम्बर को गुरु जम्भेश्वर धर्मशाला में शाम को 6 बजे व्यापारी-मिलन समारोह का आयोजन गया है। इस समारोह में हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई मुख्यातिथि होंगे। इस सम्मेलन में व्यापारियों को लेकर पार्टी की नीतियों पर विस्तृत प्रकाश ड़ाला जाएगा। साथ व्यापारियों से प्रदेश में व्यापार को और अधिक सुगम बनाने के बारे में राय जानी जाएगी। इस सम्मेलन में आदमपुर के करीब 5 हजार व्यापारी भाग लेंगे। 

कांग्रेस को नहीं मिल रहा प्रत्याशी-खारिया
मंडी आदमपुर। हिसार लोकसभा के उपचुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई की जीत एक लाख से अधिक वोटो से होगी। यह बात प्रैस को बयान में भाजपा नेता पवन खारिया ने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में घिरी कांग्रेस को अब उपचुनाव में प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है। इसलिए वह पराजय की माला पहने वाले बलि के बकरे की तलाश में लगी हुई है। वहीं इनेलो को हार निश्चित दिखाई देने लगी है। सबसे पहले प्रत्याशी घोषणा के बाद भी इनेलो कहीं भी अपना चुनावी कार्यलय या गतिविधि नहीं चला पाई है। इससे स्पष्ठ है कि इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं को पराजय साफ दिखाई देने से मायूसी में डूबे हुए है। उन्होंने कहा कि राजग प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई आज हिसार लोकसभा के लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। राजग के नेता जहां भी जाते हैं वहां लोगों का हजूम लग जाता है। भाजपा नेता ने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनाव की जीत के बाद राजग प्रदेश में अपनी सरकार बना जनता को भ्रष्टाचार व भयमुक्त सरकार देगा। 
धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस
मंडी आदमपुर। हिंदी दिवस आदमपुर में काफी धूमधाम से मनाया गया। शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर कविता पाठ व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक पपेंद्र ज्याणी ने हिंदी के महत्व पर विस्तृत प्रकाश ड़ालते हुए इसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा बताया। श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक मा.गुलाब सिंह शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र की पहचान है। इसलिए इसका सम्मान करना हमारा परम कत्र्तव्य बन जाता है। बालभारती स्कूल में निदेशक जेपी पाहवा ने हिंदी की विकास यात्रा पर विस्तृत प्रकाश ड़ाला। व्यापार मंडल विश्वास स्कूल में प्राचार्या साध्वी डा. सलिलेश विश्वास के निर्देशन में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है। भारत देश ने आजादी के बाद जिस तेजी से विकास किया है-वह हिंदी भाषा के कारण ही सम्भव हो पाया है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। 

नहर टूटने से बर्बाद फसलों का मुआवजा दे सरकार : हजकां
मंडी आदमपुर। हरियाणा जनहित कांग्रेस ने जाखोद माइनर टूटने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी के आदमपुर हलका प्रभारी प्रवीण बिश्नोई, हलका प्रधान विनोद ऐलावादी व वरिष्ठ नेता जयबीर गिल ने कहा कि सरकार की लापरवाही से जाखोद माइनर टूट गई जिससे किसानों की छह महीने के खून-पसीने से तैयार की गई फसलें बर्बाद हो गई। उन्होंने सरकार से 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। हजकां नेताओं ने कहा कि फसलें बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट छा गया है। किसानों की फसलें इस तरह से नष्ट होने से उनके परिवारों को गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए सरकार मुआवजा राशि तुरंत जारी करे। उन्होंने कहा कि हजकां ही किसानों की सच्ची हितैषी है तथा किसानों की बेशकीमती जमीन को बचाने के लिए पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। हजकां नेताओं ने भाजपा-हजकां गठबंधन के बाद से इनेलो व कांग्रेस में खलबली मच गई है। हिसार लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई रिकार्ड वोटों से विजयी होंगे।


मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत चलाया पौधरोपण अभियान
मण्डी आदमपुर।नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत आदर्श युवा क्लब मण्डी आदमपुर, जय हिन्द युवा संगठन ढाणी लाखपुल, शहीद भगतसिंह युवा क्लब दड़ोली व भाईचारा युवा समिति सदलुपर द्वारा संयुक्त रूप से गांव आदमपुर के लाखपुल माईनर, ढाणी सदलपुर के राजकीय विद्यालय, दड़ौली के चारागाह तथा गुरू जम्भेश्वर मङ्क्षदर में पौधारोपण अभिायान चलाया गया, जिसके तहत क्लब सदस्यों ने नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक समन्वयक सुमित पूनियां के नेतृत्व में लगभग एक हजार पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ जयहिन्द युवा क्लब के प्रधान व समाजसेवी मेजर नरषोत्तम बिश्रोई ने किया। उन्होनें कहा कि आज के युग में पौधारोपण सबसे से बढकर कोई पुणीत कार्य नहीं है तथा पौधारोपण का पुण्य हजारों यज्ञों से बढकर है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब के सुरजीत ज्याणी, छेलूराम पूनियां, औमविष्णु बैनीवाल, कृष्ण गोदारा, रमन गुप्ता, रवि गर्ग, प्रकाश खन्ना, सुरेश भादू, दड़ोली से सुरेन्द्र सोनी, जयवीर सिगड़, भाईचारा युवा समिति के सुन्दर डेलू, राकेश, गोविंद गर्ग, रामप्रसाद, बलबीर, हेमंत, नरेन्द्र, रजनीश, पवन, प्रतीक, आशीष आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

13.9.11

कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका: दिग्विजय
 मंडी आदमपुर:देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कांग्रेस का सफाया करना जरूरी है क्योंकि जब तक शासन करने वाले भ्रष्ट होगें तब तक भ्रष्टाचार का अंत नही होगा। 13 अक्टूबर कांग्रेस को सबक सिखाने का सबसे उपयुक्त मौका है तथा युवाओं को इस मौके को अपने हाथों से नहीं जाने देना चाहिए नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। यह बात अजय सिंह चौटाला के पुत्र दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को अनाज मंडी में युवाओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार का ग्राफ निरंतर बढता जा रहा है क्योंकि भ्रष्टाचारियों को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस के राज में टू जी, थ्री जी, कॉमनवेल्थ आदर्श सोसायटी जैसे हजारों घोटाले हुए है व उपचुनाव में कांग्रेस से जनता हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के पैसे में सोनियां व राहुल के पास जाते है लेकिन आगे कहां जाता है यह किसी को नहीं पता। चौटाला ने कहा कि चाहे छवि का मामला हो, अनुभव का मामला हो, राजनैतिक पकड़ का मामला हो ईमानदारी या कार्यप्रणाली का मामला हो इनेलो प्रत्याशी सर्वांगीण दृष्टि से अन्य प्रत्याशियों से मजबूत है दिग्विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल को श्रृद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि वे एक अच्छे राजनेता थे तथा उन्होंने क्षेत्र के लिए बहुत कुछ किया परंतु कुलदीप ने भजनलाल का नाम मिट्टी में मिला दिया। इससे पूर्व सम्मेलन को प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल, जिला पार्षद सिद्धार्थ गोदारा, जिलाध्यक्ष अशोक सरहेड़ा, अमित बूरा, हल्काध्यक्ष रामप्रसाद गढ़वाल, अशोक यादव, नरेन वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संयोजक रामप्रसाद गढवाल के नेतृत्व में दिग्विजय को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राजकुमार जांगड़ा, देवेंद्र बेनीवाल, बलजीत कुलडिय़ा, भूप नरेश, सुशील भादू, देवीलाल कस्वां, सुभाष दांवा, सुग्रीव चौधरीवाली, रवि गर्ग, रमन गुप्ता आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।


रेणुका ने मतदाताओं से किया जनसंपर्क
मंडी आदमपुर:हजकां नेत्री रेणुका बिश्नोई ने आदमपुर में अपना जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अनेक कार्यक्रर्मों में भाग लिया। रेणुका ने कुलदीप के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि आदमपुर क्षेत्र का भला केवल कुलदीप ही कर सकते है। क्योंकि वे भजनलाल की विरासत को संभाले हुए है। हजकां नेत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्व. भजनलाल के शासन को 15 साल बीत चुके है लेकिन इनेलो व कांग्रेस पार्टी ने हलके की कोई सुध नहीं ली है। इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि चौटाला परिवार पर आय से अधिक संपति रखने के आरोप तय हो चुके है वो किस मुंह से जनता के बीच वोट मांग रहे है। ऐसे में हिसार की जनता बाहरी प्रत्याशियों को सबक सिखाने का काम करेगी वहीं उनके साथ भाजपा नेत्री ज्योति बैंदा ने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन के बाद कांग्रेस की सांसे फुल चुकी और वो किसको अपना प्रत्याशी उतारे इसी में उलझ कर रह गई है। हिसार जिले के मतदात्ताओं ने यह सीट तो हजकां भाजपा की झोली में डाल दी है। अब तो प्रदेश की जनता उस दिन का इंतजार कर रही है जिस दिन कुलदीप बिश्नोई प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। इस मौके पर अनेक कांगे्रसियों ने हजकां का दामन थामा। इस मौके पर हलका प्रभारी प्रवीण बिश्नोई, कृष्ण भांभू, घीसाराम जैन, प्रहलाद गोयल, मुनीष ऐलावादी, पवन खारिया, शिव दहिया, विष्णु शर्मा, महेश शर्मा, रामकुमार भादू, ताराचंद बुड़ाकिया, सुनील गोदारा, सुधीर काकड़, दीपा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुलदीप बिश्नोई के दौरे 16 से आदमपुर में
मंडी आदमपुर:हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई 16 से 18 सितंबर तक आदमपुर हलके का दौरा कर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आदमपुर हलका प्रभारी प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि 16 सितंबर को गांव आदमपुर, कोहली, कालीरावण, खासां महाजनन, खासा ढाणी, सारंगपुर, खैरमपुर, भाणा, भोडिया, दड़ौली, चूली खुर्द, चूली कलां, चूली बागडिय़ान, किशनगढ़, खारा बरवाला, चबरवाल, सदलपुर व मंडी आदमपुर, 17 को मोहब्बतपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, घुड़साल, चौधरीवाली, बांडाहेड़ी, कुतियावाली, तेलनवाली, बगला, काबरेल, सलेमगढ़, किरतान, सीसवाल, सुंडावास, खारिया, डोभी, बुड़ाक व बालसमंद, 18 सितंबर को ठसका, झिडी, चिकनवास, लांधड़ी, फ्रांसी, असरावां, जगान, दुर्जनपुर, काजला, न्योली खुर्द, मल्लापुर, जाखोद खेड़ा, लाडवी, मोठसरा, महलसरा, सीसवाल ढाणी, सीसवाल व पीरांवाली का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ अनेक हजकां-भाजपा के नेता भी उपस्थित रहेंगे।


जसमां-रेणुका सहित कार्यकर्ताओं की आंखे नम हुई
 मंडी आदमपुर:गोपीराम धर्मशाला में सोमवार को हजकां के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर स्वामी कृपाचार्य के सान्निध्य में हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुति देते समय जसमां और रेणुका की आंखें भर आई। दोनों को देखकर वहां मौजूद कार्यकर्ता भी अपने आप को रोक न सके और नम आंखों से यज्ञ में आहूति दी। रिबन काटने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक मन से जसमां देवी ने कहा कि हिसार जिला उनके परिवार का अहम हिस्सा है और हमेशा सुख-दुख में उनका साथ दिया है। अब इस अहम घड़ी में कुलदीप को विजयी बनाकर अपने नेता को एक सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। यहां की जनता के प्यार व सहयोग की बदौलत ही स्व. भजनलाल ने अपना राजनीतिक सफर पूरा किया था। उन्होंने कहा कि इस बार की निर्णायक राजनीतिक लड़ाई में भी यहां की जनता कुलदीप को अपना पूरा समर्थन देते हुए उनके विजयी अभियान को आगे बढ़ाएगी। रेणुका बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर के लोग उनके परिवार के सदस्यों के समान है और यहां की जनता का भला उनका परिवार ही कर सकता है। रेणुका ने कहा कि आज देश की जनता भ्रष्ट्राचार व कांग्रेस सरकार से दुखी है। उनके पति के जीतने पर यहां की जनता 40 सालों तक सुरक्षित हो जाएगी। कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए चुनाव में अभी से जी जान से जुटने की बात कही। भाजपा नेत्री ज्योति बैंदा ने गठबंधन धर्म निभाने संकल्प दिलाते हुए हजकां को पूरा समर्थन देने की बात कही। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बिश्नोई को जिताने के लिए कार्य करेगा। कार्यकर्ताओं कोभाजपा के आदमपुर हलका प्रभारी पवन खारिया, हजकां प्रभारी प्रवीण बिश्नोई, जयवीर गिल, घनश्याम शर्मा व रामेश्वर कामरेड ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रहलाद गोयल, मानसिंह चेयरमैन, घीसाराम जैन, रामनिवास कोहली वाले, रामकुमार भादू, राजकुमार गोयल, गोविंद मुंदड़ा, सुधीर काकड़, मुनीष ऐलावादी, जयपाल बैंदा, रामचंद्र झांसल वाले, सुनील गोदारा, सुरेश भाखर, राजेंद्र बिसला, विष्णु शर्मा, परमानंद लांबा, ईश्वर शर्मा बगला, सीताराम गोदारा, महेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने गाए भजन के भजन
जनसभा के दौरान जहां भाजपा नेत्री ज्योति बैंदा के ओजस्वी भाषण ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया वहीं पवन खारियां व घनश्याम शर्मा ने भजनलाल के जीवन से संबंधित अनेक कसीदे पढ़े। भजन की याद में तो शर्मा ने एक भजन ही सुना दिया। नेता तो कई हजार हुए भजनलाल का क्या कहना....ही तक वे सीमित नहीं रहे और उनको चाणक्य की उपाधि तक दे डाली।
जसमां ने झोली फैलाकर कुलदीप के लिए मांगा समर्थन
कार्यकर्ता को संबोधित करने के बाद रुंधे गले से जसमा ने कुलदीप के लिए समर्थन मांगा। अचानक जसमां के मुहं से बोल नहीं निकले और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। इस के बाद जसमां देवी ने कहा कि मां के लिए दोनों बेटे बराबर है। लेकिन वह चुनाव में तन-मन-धन से कुलदीप के साथ है और उनका आशीर्वाद भी उसे ही है। इसके बाद जसमां देवी ने उपस्थित जनसमूह से झोली फैला कर समर्थन मांगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी भजनलाल अमर रहे के नारे लगाते हुए उन्हें हाथ हिलाकर विश्वास दिलाया।


कन्या के जन्म पर भी कुआं पूजन
मंडी आदमपुर:गांव ढाणी मोहब्बतपुर में ओमप्रकाश के घर जन्मी उनकी पौत्री प्रतिज्ञा के जन्म पर खुशियां मनाकर कुआं पूजन किया गया। भतेरी पत्नी अनिल कुमार ने 4 अगस्त को कन्या को जन्म दिया। अपने घर जन्मी कन्या को लडक़ा मानकर उसके परिजनों ने कन्या की मां का कुआं पूजन करवाने का निर्णय लिया। दादा ओमप्रकाश, दादी कृष्णा देवी, ताऊ रविंद्र व रोशनी देवी, परमेश्वरी, जगदेई, विमला ने कन्या जन्म पर लडक़े के जन्म की भांति सभी रीति-रिवाजों का निर्वहण कर खुशियां मनाते हुए कन्या की मां भतेरी का कुआं पूजन करवाकर समाज को लडक़ा-लडक़ी में भेदभव खत्म करने का सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन मानसिंह दहिया व पूर्व सरपंच साहब कौर ने नवजात कन्या का आशीर्वाद दिया।

मोहब्बतपुर में खेत दिवस का आयोजन
 मंडी आदमपुर:गांव मोहब्बतपुर में कृभको द्वारा खेत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृभको नोयडा के विपणन निर्देशक एन संबाशिव राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा अध्यक्षता केवीके सदलपुर के संयोजक आरएस श्योराण ने की। राव ने कहा कि कृभको 25 वर्षों से अधिक समय से किसानों को गुणवता के कृषि आदान उपलब्ध करवा रही है और लगातार कृभको आदानों के प्रति लोकप्रियता बढ़ रही है। कृभको ने बीटी कपास की प्रजातियां कृभको राजा व अजय कियानों को उपलब्ध करवाई है। एसएस खरे ने किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने व कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। नरेंद्र भाद ने कृभको द्वारा हरियाणा में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. श्योराण ने केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रर्मों की जानकारी देते हुए आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। कृभको के सह महाप्रबंधक ओमप्रकाश चहल ने कृभको राजा प्रदर्शन प्लांट पर विभिन्न गांव से आए किसानों व अतिथियों को भ्रमण करवा उनको बुआई से लेकर खिलने तक की कृषि क्रियाएं बताई। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र, डॉ. प्रदीप चहल, संत कुमार, बृजलाल, बलवान सिंह, सतपाल, डॉ. केएल छाबड़ा, कृष्ण कुमार सहित कई किसान उपस्थित थे।  

दरवाजा तोड़ सिलेंडर ले उड़े चोर
मंडी आदमपुर:आदमपुर में चोरों ने रात्रि अनाज मंडी के पीछे रखे एक खोखे के दरवाजे को उखाड़ कर उसमें रखे गैस सिलेंडर, रेगुलेटर व नगदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस को दी शिकायत में मालिक राजू बिराण ने बताया कि चोरों ने उसके खोखे का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखा गैस सिलेंडर, रेगुलेटर व करीब 700 रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं आदमपुर पुलिस ने मोबाइल पर अश्लील बात करने के आरोप में जगदीश कुमार को सोमवार हिसार अदालत में पेश किया। जहां उसकी जमानत मंजूर कर ली गई। पुलिस ने गांव खारा बरवाला निवासी श्रवण कुमार की शिकायत पर धारा 294 के तहत केस दर्ज किया था।

4.6.11

अब आदमपुर तुम्हारे हवाले साथियों..........















अब आदमपुर तुम्हारे हवाले साथियों..........
नम आंखों से दी भजन को विदाई
मंडी आदमपुर:पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को उनके हजारों समर्थकों ने शनिवार शाम पौने 6 बजे आदमपुर के बिजली घर के सामने स्थित मैदान में नम आंखों से विदाई दी और बिश्नोई रीति रिवाजों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया। चौ. भजनलाल की शव यात्रा हिसार के 15 सैक्टर आवास से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर चली इस यात्रा में उनके दोनों पुत्र चंद्रमोहन और कुलदीप बिश्नोई के अलावा भतीजा दूड़ाराम, देवीलाल, द्वारका प्रसाद व उनके पौत्र शामिल थे। शव यात्रा राजकीय सम्मान के साथ हलके के गांव न्यौली, मात्रश्याम, मिंगनीखेड़ा, सलेमगढ़, काबरेल व सीसवाल होते हुए 4 बजकर 40 मिनट आदमपुर की अनाज मंडी पहुंची जहां कुछ पलों के लिए उनके शव को हलके की जनता के दर्शनार्थ रखा गया। करीब दस मिनट तक लोगों ने भजनलाल अमर रहे के नारे लगाए और पुष्पांजलि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े लोगों को देखकर कुलदीप बिश्नाई की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। बाद में यात्रा एडीशनल मंडी, सामान्य हस्पताल रोड, आदमपुर थाना के आगे से होते हुए बाईपास बिजली घर के सामने समाधी स्थल पर पहुंची। जहां राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कांग्रेस हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, राज्यसभा सांसद बीरेन्द्र डुमरखां, इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, लोक निर्माण मंत्री रणदीप सूरजेवाला, राजस्व मंत्री सतपाल सांगवान, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर महेंद्रा, मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर सिंह, रामकिशन फौजी, प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, विनोद भ्याणा, जिलेराम शर्मा, विधायक प्रो.संपत सिंह, रामनिवास घोड़ेला, पूर्व सांसद जयप्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री प्रो.गणेशीलाल, सुभाष गोयल, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, रामकुमार गौतम, मांगेराम गुप्ता, कुलबीर बेनीवाल के अलावा आईजी अनंत कुमार ढुल व आयुक्त एमपी बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चौ.भजनलाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजनीति के इस धुरंधर योद्धा के शव को उनके पुत्र चंद्रमोहन व कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर-अग्रोहा मार्ग पर स्थित बिजली घर के सामने बिश्नोई समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार दफना दिया। 
आखिरी लाल भी जुदा ,लालों की राजनीति का चेहरा थे
मंडी आदमपुर: तीन लालों की राजनीति के नाम से मशहूर प्रदेश की राजनीति के आखिरी लाल भी आज हमसे जुदा हो गए। हरियाणा के तीन लालों देवीलालए बंसीलाल और भजनलाल ने अपने.अपने अंदाज में प्रदेश की राजनीति को अलग रंग और तेवर दिए। इनमें भजनलाल को राजनीति की पीएचडी में माहिर माना जाता था। देवीलाल और बंसीलाल हमसे पहले जुदा हो गए थे और शुक्रवार को भजनलाल चल बसे। मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल की राज्य में तीन पारियां थीं भजनलाल की संक्षिप्त पारी रू पहली बार 1979 में भजनलाल ने देवीलाल के विधायकों को अपने पक्ष में करके मुख्यमंत्री का पद हासिल किया। तब देवीलाल और भजनलाल दोनों ही जनता पार्टी में थे। आपातकाल के बाद 1977 में देवीलाल सूबे के मुख्यमंत्री बने। पर दो साल बाद भजनलाल के जनता पार्टी की सरकार के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद 1980 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वर्चस्व पूरे देश में हो गया। भजनलाल भी पूरे लाव लश्कर के साथ कांग्रेस में चले गए। भजनलाल के शब्दों में यह उनकी घर वापसी थी। भजनलाल के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं थी। प्रोण् शेर सिंह जैसे नेता उनके साथ आकर केंद्र में मंत्री बन गए थे। बंसीलाल अपनी अपमानजनक हार के बाद चुपचाप घर बैठे थे। भजनलाल के सामने सबसे बड़ी समस्या सामाजिक समीकरण थे। भजनलाल को जल्द आभास हो गया था कि जाटों का बडे स्तर पर उन्हें समर्थन हासिल नहीं होगा। जाटों को इस बात का भी गिला था कि भजनलाल ने देवीलाल को हटाकर गद्दी हासिल की थी। इसलिए उन्होंने राज्य में ब्रांाण और पंजाबियों को तरजीह देकर नए राजनीतिक समीकरण स्थापित कर दिए। भजनलाल की समूची राजनीति 1982 के विधानसभा के चुनाव के पेशनजर थी। भजनलाल की हार और जीत की संभावना बराबर.बराबर थी। पार्टी के बाहर भजनलाल के सामने देवीलाल की चुनौती थी तो पार्टी के भीतर बंसीलालए बीरेंद्र सिंह और शमशेर सिंह सुरजेवाला सरीखे जाट नेताओं की चुनौती थी। पर चुनाव की रणभेरी बजने पर भजनलाल ने कांग्रेस में अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को टिकट दिलाकर बाजी मार ली। वैसे हाईकमान की तरफ से भी हरी झंडी थी कि अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो भजनलाल ही मुख्यमंत्री होंगेए पर चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस के पास 34 विधायक थे और लोकदल के पास 31 जीत सरकार बनाने के लिए 45 विधायकों की दरकार थी। बाजी आजाद विधायकों के हाथ थी। लोकदल के चौधरी देवीलाल और बीजेपी के डाण्मंगल सेन ने राज्यपाल जीडी तपासे के पास 46 विधायकों का दावा पेश कियाए पर राज्यपाल ने कांग्रेस को सबसे बड़ा राजनीतिक दल मानकर भजनलाल को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलवा दी। बाद में भजनलाल विधानसभा में बहुमत साबित करने में सफल हुए। बेशक तख्ता पलट कर भजनलाल की पहली पारी संक्षिप्त रही पर वह दूसरी पारी बुनियाद बनी। भजनलाल की दूसरी पारी रू चाहे जैसे भी हो भजनलाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बन ही गए। पर दूसरी बार देलीलाल को पटखनी देने से जाट वर्ग भजनलाल के और अधिक खिलाफ हो गया।

गैर जाट नेता के रूप में बनाई थी अलग पहचान 
आदमपुर:1965 में जब एक सीधे-सादे व्यक्ति ने आदमपुर ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ा तो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यही साधारण से दिखने वाले व्यक्ति एक दिन प्रदेश व देश की राजनीति में एक असाधारण शख्सियत बनकर जहां हरियाणा में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड अपने नाम करवाएंगे वहीं केंद्र में मंत्री रहकर देश की राजनीति के दिशा निर्धारण तक का कार्य करेंगे। तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री, केंद्र में कृषि मंत्री रहने वाले चौ. भजनलाल के राजनीतिक कौशल को देखते हुए राजनीतिक पंडित आज भी उन्हें राजनीति के पीएचडी मानते हैं। चौ. भजनलाल के व्यक्तित्व का खास पहलू यह भी रहा है कि उन्होंने उच्च राजनीतिक पदों पर रहते हुए भी कभी अपने और जनता के बीच दूरी नहीं पनपने दी। व्यवहार कुशल चौ. भजनलाल न केवल आदर्श प्रशासक रहे हैं बल्कि बेजोड़ संगठनकर्ता के रूप में भी उनका कोई सानी नहीं है। अपने 43 वर्ष के लंबे राजनीतिक जीवन में चौ. भजनलाल ने विकट से विकट स्थिति में भी किसी दबाव या समस्या के आगे घुटने नहीं टेके। अपने आदर्श व सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए उन्होंने जनहित व विकास के मामले में कई ऐसे फैसले लिए हैं जिसके कारण उनका नाम देश व प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजनलाल का जन्म 6 अक्टूबर 1930 को कोरांवाली जिला बहावलपुर पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में बिश्नोई परिवार में हुआ था। भजनलाल ने आदमपुर में पंचायती चुनावों से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। 1965 में ब्लॉक समिति के चेयरमैन बनने के बाद चौ. भजनलाल 1968 पहली बार आदमपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा में पहुंचे और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। 1970 में वे पहली बार हरियाणा के कृषि मंत्री बने। इसके बाद 1977-79 तक वे फिर प्रदेश के कृषि मंत्री रहे। 1977 में बाबू जगजीवन राम ने कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी पार्टी बनाई जिसका सर्वेसर्वा चौ. भजनलाल को बनाया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की भी सहमति थी। इस समय वे  इंदिरा गांधी के सबसे विश्वासपात्र लोगों की जमात में थे। इस पार्टी ने भाजपा के घटक दल के रूप में कार्य किया। इसके बाद 28 जून 1979 में चौ. भजनलाल ने पहली बार हरियाणा की बागडोर संभालते हुए मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया। 1982 से 1986 तक वे दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। जून 1986 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहते चौ. भजनलाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नेतृत्व  में कृषि मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। तत्पश्चात 1989 के हुए आमचुनाव में वे फरीदाबाद लोकसभ क्षेत्र से सांसद चुने गए। 1991 में वे आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और 23 जुलाई 1991 से 11 मई 1996 तक एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 1996 के विधानसभा चुनावों में फिर आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1998 में लोकसभा भंग होने के कारण उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वे जीत हासिल कर एक बार फिर लोकसभ में पहुंच गए। 1998 में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव में उनके छोटे पुत्र कुलदीप बिश्रोई ने राजनीति में कदम रखते हुए चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा में पहुंचे। 2000 में हुए विधनसभा चुनावों में वे एक बार फिर आदमपुर से विधायक चुने गए तथा विपक्षी दल के नेता रहे। 2002 में उन्होंने अध्यक्ष के रूप में हरियाणा कांग्रेस की बागडोर संभाली। उनके नेतृत्व में हुए 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की दस में से नौ लोकसभा सीटों पर रिकार्ड जीत हासिल की। इस आम चुनाव में उनके पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने भिवानी में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पुत्रों को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की थी। इसके पश्चात 2005 के विधानसभा चुनावों में भी चौ. भजनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को काफी सीटों पर भारी बहुमत मिला। 2005 में उन्हें दोबारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। हरियाणा में 2005 में हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस आलाकमान द्वारा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पश्चात भजनलाल की कांग्रेस से दूरी बन गई। उन्होंने बगावत का बिगुल फूंक दिया तथा जनहित की लड़ाई में 2006 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 2 दिसंबर 2007 को उन्होंने अपने बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ रोहतक में हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) नामक नई पार्टी की घोषणा की। 2008 में उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र देकर अपने पुत्र कुलदीप बिश्नोई की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2009 में चौधरी भजनलाल ने हिसार से सांसद का चुनाव भी जीता।हरियाणा की जीवन रेखा मानी जाने वाली एसवाईएल नहर के निर्माण और इसका फैसला हरियाणा के हक में करवाने में सबसे अधिक योगदान पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल का रहा है। 9 अप्रैल 1982 को चौ. भजनलाल ने ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  इंदिरा गांधी से पुरी गांव में कस्सी चलवा कर एसवाईएल की खुदाई का कार्य शुरू करवाया था। जहां एसएवाईएल के निर्माण का 98 प्रतिशत कार्य उनके कार्यकाल व उनके नेतृत्व में हुआ है वहीं 1995 में उन्होंने ही सुप्रीम कोर्ट में रिट डालकर हरियाणा के हिस्से का पानी एसवाईएल में छोडऩे की मांग की थी।

भजनलाल 1 जून को आए थे अंतिम बार आदमपुर
पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजनलाल को आदमपुर से इतना लगाव था कि वे होली व दीपावली के त्योंहार हमेशा आदमपुर आकर ही अपने समर्थकों के बीच मनाते थे तथा त्योंहार के पहले दिन शाम को ही अपने अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंच जाते थे। इसी तरह विवाह शादियों में भी वे जरूर पहुंचते थे।एक बार उनके सीएम रहते वक्त जब एक व्यापारी अपने लडक़े की शादी का कार्ड उन्हें देने आया तो वे उससे पूछने लगे कि लडक़े की बारात कहा जाएगी। इस पर जब उस व्यापारी ने कहा कि लडक़ी वाले ही यहां बारात लेकर शादी करने आएंगे तब भजनलाल ने कहा कि ऐसा करना अच्छी बात नहीं है लडक़े वालों को ही बारात लेकर जानी चाहिए ताकि बारातियों को बारात का आनंद आ सके। इसके अलावा आदमपुर क्षेत्र के गरीब-अमीर व्यक्ति की मौत पर भी शोक प्रकट करने अवश्य आते थे। यहीं नहीं उस समय भी वे परिवार के सदस्यों के दुख-सुख की सुनकर परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कह जाते तथा उनके कार्यकाल में निश्चित तौर पर उस परिवार के किसी एक योग्य सदस्य को रोजगार मिल जाता था। जिसके चलते काफी लोग भजनलाल को आज भी देवता की तरह समझते है। इसी कड़ी में बुधवार एक जून को वे अंतिम बार आदमपुर में शोक जताने के लिए आए थे। भजनलाल पहले लेडिज मार्केट और फिर गांव सदलपुर में शोक जताने पहुंचे। 
राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारीक व धार्मिक संगठनों ने शोक जताया   
सांसद भजनलाल के निधन पर आदमपुर के सभी राजनैतिक दलों कांग्रेस, इनेलो, भाजपा, हजकां के नेताओं व पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। इसी तरह आदमपुर ग्राम पंचायत, व्यापार मंडल, अग्रवाल सभा, प्रेस क्लब के अलावा खंड की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद् के सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि आदमपुर क्षेत्र ने ही नहीं बल्कि प्रदेश ने एक मिलनसार राजनेता खो दिया है जिसकी कमी उन्हें खलती रहेगी। 
राजस्थानी ओढऩे से शुरू किया व्यापार
प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले भजनलाल ने आदमपुर में ओढऩे बेचने के कार्य से काम शुरू किया था। वे राजस्थान से पीले पोमचें एवं चुनरियां लाकर आदमपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर बेचते थे बाद में यहां उनकी मुलाकात स्व. पोकरमल बैनीवाल से हुई तथा मुलाकात एक गहरी दोस्ती मे बदल गई। जिसके चलते दोनों ने मिलकर देशी घी का कारोबार शुरू कर दिया जो बहुत ही अच्छा चला। इसके बाद दोनों ने दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए अनाज मंडी में चौ. पोकरमल भजनलाल के नाम से फर्म खोलकर आढ़त का काम शुरू कर दिया। 1956 में अकाल के समय चने के व्यापार में इनका कारोबार काफी फला-फुला। उस समय आदमपुर के पूर्व सरंपच स्व. बेगराज गुप्ता के साथ भी इन्होंने व्यापार को आगे बढ़ाया। बाद में भजनलाल ने यहीं से अपना राजनैतिक करियर शुरू करते हुए आगे बढ़ते गए और फिर कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा।
नौ बार विधायकए तीन बार सांसद
मंडी आदमपुर:आदमपुर से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 23 हजार 723 मत हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशी बलराज को 10 हजारए 44 मतों से शिकस्त दी। 41972 रू आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर देवीलाल को 10 हजारए 361 मतों से शिकस्त दी।41977 रू आदमपुर से तीसरी बार जनता पार्टी के टिकट पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहर सिंह को 20 हजारए 803 मतों से शिकस्त दी। 41982 रू आदमपुर से चौथी बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ते हुए लोकदल के नर सिंह बिश्नोई को 25 हजारए 112 मतों से शिकस्त दी। 41991 रू आदमपुर से पांचवीं बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जनता पार्टी के हरि सिंह को 31 हजारए 996 मतों से शिकस्त दी।41996 रू आदमपुर से छठी बार कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ते हुए हरियाणा विकास पार्टी के सुरेंद्र सिंह को 20 हजारए 7 मतों से शिकस्त दी। 42000 रू आदमपुर से सातवीं बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा के गणेशी लाल को 46 हजारए 57 मतों से हराया। 42005 रू आदमपुर से आठवीं बार कांग्रेस टिकट पर इनेसो के राजेश गोदारा को 71 हजारए 111 मतों से शिकस्त दी।42008 रू नई पार्टी बनाने के बाद आदमपुर में हुए उपचुनाव में भजनलाल ने नौंवी व अंतिम बार चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह को 26 हजारए 188 मतों से शिकस्त दी। लोकसभा चुनाव रू 41989 रू फरीदाबाद से भजनलाल ने जनता दल के खुर्शीद चौधरी को शिकस्त दी।41998 रू करनाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के आइडी स्वामी को शिकस्त दी। 42009 रू पहली बार हजकां के प्रत्याशी के तौर पर हिसार से कांग्रेस के जयप्रकाश को शिकस्त दी।
 आदमपुर क्षेत्र में मातम का माहौल, छाया सन्नाटा
मंडी आदमपुर:आदमपुर की राजनीति के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चौ.भजनलाल के निधन के समाचार मिलने के बाद आदमपुर में सन्नाटा छा गया और देखते ही देखते कस्बे के सभी बाजार बंद हो गए। चौ. भजनलाल के तबीयत खराब होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो उनके समर्थक हिसार के लिए रवाना हो गए। बाद में जब आदमपुर में लोगों को उनके निधन का पता चला तो वे अनाज मंडी स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचने शुरू हो गए। देखते ही देखते लोगों का जगावड़ा लग गया और पूरा कस्बा शोक में डुब गया। मानो आदमपुर में ग्रहण सा लग गया हो। वहीं बिश्नोई बाहुल्य गांव आदमपुर, सदलपुर, सारंगपुर, भाणा, भोडिया, सीसवाल, चौधरीवाली, महलसरा, मोठसरा में तो शोक का आलम यह था कि लोगों की आंखों से भजनलाल के बारे में बातचीत करते समय भी आंसू टपक रहे थे एवं उनके मुहं से बोल भी नहीं निकल पा रहे थे। मानो उनके परिवार का अति निकटतम व्यक्ति ही उनसे बिछुड़ गया हो।
घर में कदम रखते ही फफक पड़े कुलदीप
मंडी आदमपुर:अपने तेवरों से प्रदेश सरकार को हिलाने वाले हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई सेक्टर 15 स्थित अपने घर में कदम रखते ही फफक पड़े। पिता के निधन का समाचार सुनकर कुलदीप बिश्नोई पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ शाम को हिसार पहुंच गए थे। गाड़ी से उतरने के बाद कुलदीप सीधे अपने पिता भजनलाल के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे और पैर छुए। इस दौरान उनकी आंखों से अविरल अश्रु धारा बह रही थी। माता जसमा देवी को देखते ही वे और अधिक फफक पड़े। पुत्रवधु रेणुका जसमा देवी को संभाल रही थी। परिवार के अन्य सदस्यों का भी ऐसा ही हाल था। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के निधन का समाचार मिलते ही उनके सहयोगए समर्थक व कार्यकर्ता उनके आवास पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। एंबुलेंस से रविन्द्रा अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर लाया गया। कुछ समय के लिए केवल परिवार के ही सदस्य पार्थिव शरीर के पास रहे और उसके बाद कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रख दिया गया। इस दौरान चंद्रमोहन भजनलाल का सिर अपनी गोद में लेकर बैठे हुए थे। पार्थिव शरीर के दर्शन कर बाहर आने वाले उनके साथियों व विशेषकर युवा समर्थकों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। उनके समर्थक एकांत में जाकर अपने परिचितों को यह दुखद समाचार भी दे रहे थे। दूसरी ओर भजनलाल के भतीजे दूड़ारामए द्वारका प्रसाद व देवीलाल इस भारी क्षति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। भजनलाल के आवास पर पहुंचने वालों में विधायक संपत सिंहए विधायक सावित्री जिंदल के पुत्र पृथ्वी जिंदलए पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवालए इनेलो नेता राजेश गोदाराए राहुल तायलए जगदीश जिंदलए धर्मपाल सरसानाए गुरमेश बिश्नोईए उग्रसेनए रमेश गोदाराए वेदपाल तंवरए ईश्वर सिंह पूनियाए उपायुक्त डॉण् अमित अग्रवालए पुलिस अधीक्षक हनीफ कुरैशीए उमंडलाधीश अमरदीप जैन व पुलिस उपाधीक्षक जगबीर राठी भी शामिल थे। हलवाए छोले भठूरे के थे शौकीन चंडीगढ़ए जागरण ब्यूरो रू प्रदेश की राजनीति पर अच्छी.खासी पकड़ रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चौण् भजनलाल का जीवन खुली किताब की तरह था। जीवन की अहम बातों को वह अपने विश्वासपात्रों के साथ अक्सर साझा करते थे। व्यवहार कुशलता के धनी भजनलाल को मेहमाननवाजी का बेहद शौक था। सुबहए दोपहर और शाम के समय अपने घर आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ.साथ आम लोगों को भी भोजन के बारे में पूछना वह कभी नहीं भूलते थे। भजनलाल के जीवन से जुड़ी कई ऐसी यादें हैंए जो उन्हें दूसरों से अलग खड़ा करती हैं। भजनलाल देसी घी के हलवे के बेहद शौकीन थे। हिसार जिले में देसी घी का बिश्नोइयों वाला हलवा उन्हें बेहद पसंद था। किसी खास आयोजन के लिए विभिन्न जिलों में वह हिसार से यह हलवा बनाने वाले कारीगर तक ले जाते थे। वहां हर किसी को हलवा खाने के लिए प्रेरित करते थे। इसके अतिरिक्त उन्हें छोले.भठूरे व लस्सी भी काफी पसंद थी। चुनाव जीतें या हारेंए रात तक सबका हिसाब रू भजनलाल के राजनीतिक जीवन की सबसे अहम बात यह थी कि वह चुनाव जीतें अथवा हारेंए लेकिन चुनाव में काम करने वाले हर व्यक्ति का हिसाब उसी दिन करना नहीं भूलते थे।