Pages

Ads 468x60px

20.8.10

RAJASTHAN

हनुमानगढ जिले में भाजपा को फिर झटका
हनुमानगढ,सोमवार, 23 अगस्त, 2010 । जिले की भादरा, नोहर, रावतसर, पीलीबंगा एवं संगरिया नगरपालिकाओं में शनिवार को उपाध्यक्ष के चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हो गए। भादरा में कांग्रेस की शारदा देवी, पीलीबंगा में कमलापति जैन एवं रावतसर में रणजीत किरोडीवाल उपाध्यक्ष चुने गए वहीं नोहर में निर्दलीय पार्षद प्रदीप सेवग एवं संगरिया में निर्दलीय पार्षद इच्छा कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष के चुनाव की तरह उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को करारा झटका लगा और भादरा, पीलीबंगा, रावतसर में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पडा। नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में जिले की भादरा, रावतसर, पीलीबंगा एवं संगरिया में कांग्रेस विजयी हुई और नोहर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय विजयी हुआ था। भादरा नगरपालिका में कांगे्रस की शारदा देवी उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की ओर से वार्ड 15 की पार्षद शारदा देवी, वार्ड 12 के पार्षद दयानंद खोखेवाला और निर्दलीय पार्षद बशीर खां, दयानंद चाहर व अशोक सैनी ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद बशीर व दयानंद चाहर ने नाम वापस ले लिए। इससे मुकाबला शारदा देवी, खोखेवाला एवं सैनी के मध्य हुआ। इसमें 25 सदस्यीय बोर्ड में शारदा देवी ने 16 मत लेकर जीत दर्ज की। खोखेवाला को मात्र तीन और सैनी को छह मत मिले। कौन करे इस होनहार बालक की सहायता !
नोहर नगरपालिका में निर्दलीय प्रदीप सेवग उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय पार्षद प्रदीप सेवग, सत्यबाला, श्याम सुन्दर एवं देवकीनंदन ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन वापसी के समय श्याम सुन्दर ने नाम वापस ले लिया। इस पर तीन में मुकाबला हुआ और 30 सदस्यीय बोर्ड में प्रदीप सेवग 16 मत लेकर विजयी हुए। सत्यबाला को दो एवं देवकीनंदन को आठ मत मिले। दो मत निरस्त हो गए और दो पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

रावतसर नगरपालिका में कांग्रेस के रणजीत किरोडीवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने सीधे मुकाबले में भाजपा के अनिल सरावगी को भारी मतों के अन्तर से पराजित किया। प“ाीस सदस्यीय बोर्ड में किरोडीवाल को 21 मत मिले जबकि भाजपा के अनिल को चार मत मिले। बोर्ड में कांग्रेस के 13 पार्षद हैं।

पीलीबंगा नगरपालिका में कांग्रेस के कमलापति जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में भाजपा के महेश चतुर्वेदी को पराजित किया। जैन को 19 मत मिले जबकि चतुर्वेदी को छह मत मिले। 25 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के 14 एवं निर्दलीय पांच पार्षद हैं जबकि छह भाजपा पार्षद हैं। जैन को कांग्रेस एवं सभी निर्दलीयों का समर्थन मिला।

संगरिया नगरपालिका में निर्विरोध निर्वाचन हुआ और वार्ड 15 से निर्दलीय निर्वाचित इच्छा कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। नामांकन दाखिले के समय पाष्ाüद सुमित्रा धारणियां व रीना महन्त ने नामांकन दाखिल किया लेकिन दोनों ने ही अंतिम समय नाम वापस ले लिए। इससे निर्दलीय इच्छा कुमार के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।

नोहर नगरपालिका के उपाध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए चुनाव में वार्ड एक के निर्दलीय पार्षद प्रदीप सेवग उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय देवकीनंदन को आठ मतों से पराजित किया। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप सेवग पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण खेमे से है। उन्हे 28 मतों से 16 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी देवकीनंदन को आठ व सत्यबाला को दो मत मिले। दो मत निरस्त हो गए। वार्ड संख्या 14 के पार्षद रामावतार व वार्ड संख्या 21 के पार्षद महेश खटोतिया ने मतदान में भाग नहीं लिया। उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार रात से ही निर्दलीय पार्षदों की बाडाबंदी चल रही थी। सुबह दस बजे यहां नगर पालिका के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद श्याम लाल, प्रदीप सेवग, देवकीनंदन एवं सत्यबाला ने नामांकन दाखिल किए। श्याम लाल ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद तिकोना मुकाबला हुआ। चार बजे तक 13 पार्षदों ने वोट डाला। उसके बाद 15 पार्षदों ने अलग-अलग आकर वोट डाले। वार्ड संख्या 14 के रामावतार व 21 के महेश खटोतिया ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

श्रीबिजयनगर : कस्बे में शनिवार को नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे। कुल 20 पार्षदों में 13 पार्षदों ने अपने मताघिकारों का प्रयोग किया। भाजपा के उम्मीदवार मूलचन्द को 11 मत महेश कुमार को दो मत मिले सात पार्षदों ने मतदान नही किया। आम जन में चर्चा का विषय बना रहा कि सात मत निर्दलीय के पक्ष में जा सकते थे। मूलचन्द उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर विजय जुलूस निकाला गया। कस्बे में शनिवार को उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण सम्पन्न हो गई। वार्ड नम्बर एक में तिकाने संघर्ष में भाजपा प्रत्याशी सुनीता को 133 मत व निर्दलीय प्रत्याशी अमनदीप को 101 मत प्राप्त हुए जीत का अन्तर 32 का रहा।

अनूपगढ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सीमा इंदौरा की जीत के बाद से ही उपाध्यक्ष पद के लिए जोड तोड शुरू हो गए थे अधिक सीटें मिलने के कारण कांग्रेस में उपाध्यक्षी के लिए ज्यादा खींचतानी थी शनिवार सुबह कांग्रेस ने वार्ड नं 9 से विजयी पाष्ाüद ऊषा भजन कामरा को उम्मीदवार बनाया जबकि भाजपा ने वार्ड नं 7 से विजयी महेंन्द्र खिरवाट को । सायं 4:15 बजे कांग्रेस की कामरा विजयी घोषित हुई। उन्हें16 मत मिले जबकि खिरवाट को 9 मत ही मिले। 7 मतों के अंतर से जीतने के बाद कांग्रेस ने बाजार से जुलूस निकाला।

रावतसर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर विजय के बाद शनिवार को उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया। रणजीत किरोडीवाल ने कांग्रेस की टिकट पर 21 मत प्राप्त करते हुए भाजपा के अनिल सरावगी को 17 मतों के अंतर से हरा दिया। अनिल सरावगी को तीन भाजपा के मतों के अलावा एक मत निर्दलीय का भी मिला। परिणाम जानने के लिए बडी संख्या में लोग नगरपालिका के बाहर पहुंचे।। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ समर्थकों ने खुशियां मनाई और रंग गुलाल उडाया।

संगरिया,सोमवार, 23 अगस्त, 2010 । 'इन्सान में धैर्य, लगन व मन में दृढ विश्वास हो तो पंगु भी पहाड पर चढ सकता है'। इसी को सार्थक किया है दोनों हाथों के पंजों, एक कृशकाय पैर से पंजा विहीन व दूसरे पंजे में तीन अंगुलियों वाले 12 वर्षीय बालक कुलदीप ने। संगरिया से मात्र पांच किलोमीटर दूर नाथवाना गांव का निवासी यह बालक राजकीय माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है। वह पढाई में मेधावी और दौडने में सामान्य बालकों के छक्केछुडाने में माहिर है। केवल कोहनियों से पैन पकडकर लिखते, बिना किसी सहायता के खाना खाते देख हर कोई अचरज से दांतों तले अंगुली दबा लेता है। वह रोजाना पैदल चलकर स्कूल आता है। उसके परिवार में 50 वर्षीय मां बंतो, पांच बहनें व दो भाई हैं। पिता श्रवणराम मेघवाल भगवान को प्यारे हो गए। माता बंतो करीब दस साल पहले रीढ की हड्डी टूटने के बावजूद मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करती है। चार बहने व एक बडा शादीशुदा हैं। कुलदीप परिवार का सबसे छोटा है। उसके अन्य भाई-बहन शारीरिक रूप से बिलकुल स्वस्थ हैं।
कौन कराए इलाज

बहन सुनीता बताती है कि उसकी मां कुलदीप को विकलांग शिविरों में लेकर गई लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। आर्थिक तंगी के बावजूद उसे हनुमानगढ, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर ले जाया गया परन्तु कृत्रिम हाथ या पैर नहीं लगाए गए।
सहायता की दरकार
कुलदीप के अनुसार उसकी विकलांगता पर साथी ब"ो उसे चिढाते थे तो सामान्य बालकों की भांति कार्य करने की मन में ठानी और उसने कर दिखाया। उसे मलाल है कि उसे अनुसूचित जाति का सदस्य व स्थायी विकलांग होने के बावजूद विद्यालय से छात्रवृत्ति और सरकार से विकलांग पेंशन नहीं मिलती। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद बीपीएल में भी शामिल नहीं किया गया। यह बालक आर्थिक सहायता के लिए तरस रहा है।

हाजी दाऊद खां कुरैशी ने चार्ज लिया
भादरा.रविवार, 22 अगस्त, 2010 । नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष हाजी दाऊद खां कुरैशी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। हाजी सदूखां कुरैशी, पूर्व पार्षद सतारखां, मोहम्मद इस्लाम कुरैशी, सतार खां, डॉ. निजाम मोहम्मद, नव निर्वाचित वार्ड पार्षद कासम अली आदि उपस्थित थे।
भाजपा 61, कांग्रेस के 48 उपाध्यक्ष
जयपुर,रविवार, 22 अगस्त, 2010 । शहरी निकायों में उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी। 126 निकायों में से भाजपा ने 61 उपाध्यक्ष बनाए जबकि कांग्रेस के 48 उपाध्यक्ष चुने गए। अजमेर में भाजपा अपना उपमहापौर बनाने में सफल रही, वहां महापौर कांग्रेस के चुने गए थे।
 अब अजमेर में जयपुर नगर निगम जैसी तस्वीर हो गई है। निकाय उपप्रमुख के लिए शनिवार को हुए चुनाव में एक जगह नोखा में राकांपा जीती है तो 16 निकायों में निर्दलीय निर्वाचित हुए। निकाय प्रमुख के चुनाव से तुलना करें तो 57 निकायों में अपने मुखिया बनाने वाली भाजपा को उपप्रमुख की 4 सीटें ज्यादा मिली हैं जबकि कांगे्रस को एक सीट का घाटा हुआ।चार दर्जन से ज्यादा निकायों में उपप्रमुख चुने जाने में निर्दलियों की भूमिका रही। दोनों ही पार्टियों में क्रॉस वोटिंग भी हुई। खण्डेला, बडी सादडी, भीलवाडा, सलूम्बर व नैनवा में बराबर वोटों के कारण लॉटरी से उपाध्यक्ष का फैसला हुआ। बारां, आसींद, नोखा, डूंगरगढ, पोकरण, सांचोर, कुचेरा, लाडनूं, देवगढ, रामगढ शेखावाटी में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शुक्रवार को आए चुनाव नतीजों में 126 निकायों में से 57 में भाजपा और 49 निकायों में कांग्रेस अपने मुखिया बनाने में कामयाब हुई थी।

मारवाड में इण्डस्ट्रियल कोरिडोर
जयपुर ,रविवार, 22 अगस्त, 2010 । दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल कोरिडोर (डीएमआईसी) का दूसरा चरण मारवाड पाली-जोधपुर में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में भिवाडी-नीमराणा को चिन्हित किया जा चुका है। केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आनन्द शर्मा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शनिवार को राजधानी में हुई बैठक में राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए कई अहम फैसले किए गए। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय और राज्य सरकार के आला अफसरों के साथ परामर्शदाता मौजूद थे। बैठक के बाद शर्मा ने पत्रकारों से कहा कोरिडोर में सबसे पहले राजस्थान का चयन किया गया है। पहला जोन भिवाडी-नीमराना के बाद दूसरा जोन मारवाड पाली-जोधपुर में बनेगा। ये जोन ग्रीनफील्ड जोन होंगे। आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए केन्द्र सरकार 2500 करोड रूपए खर्च करेगी। सवालों के जवाब में उन्होंने यह कहते हुए दोनों जोन के तैयार होने की समय सीमा नहीं बताई कि यह बडा काम है। कोरिडोर बनने के बाद उत्पादन दोगुना हो जाएगा और रोजगार तीन गुना बढ जाएगा।
सुविधाओं का हब
केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आनन्द शर्मा ने बताया कि पहले चरण वाले जोन में बिजनेस पार्क, इण्डस्ट्रियल पार्क, कार्गो, वेयरहाउसिंग पार्क, डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे। नीमराना में नालेजसिटी बनेगी। भिवाडी से टपूकडा के लिए अजारका व नीमराना होकर लिंक रोड बनेगी।
जोधपुर में एफडीडीआई
शर्मा ने ऎलान किया कि जोधपुर में 100 करोड की लागत से फुटवियर डिजाइन एण्ड डवलपमेंट इंस्टीटयूट (एफडीडीआई) स्थापित किया जाएगा।
ग्वार प्रोसेसिंग यूनिट भी
जोधपुर में एग्रीकल्चर एण्ड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से ग्वार गम प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी।
रामगंजमण्डी में स्पाइस पार्क
जोधपुर के बाद 15 करोड की लागत से दूसरा स्पाइस पार्क रामगंजमण्डी में बनाया जाएगा।
पांच जिलों में मछली प्रजनन इकाई
आनन्द शर्मा ने बताया कि करीब सवा चार करोड की लागत से बांसवाडा, राजसमन्द, उदयपुर, हनुमानगढ और भरतपुर में सजावटी मछलियों की 100 प्रजनन इकाईयां स्थापित की जाएंगी।
बस्सी में पैक हाउस
एग्रीकल्चर एण्ड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से जयपुर जिले के बस्सी में सब्जियों के निर्यात के लिए पैक हाउस बनाया जाएगा।
बांसवाडा में बडा बिजलीघर
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के अनुसार उद्योगों को बिजली आपूर्ति के लिए बांसवाडा में 1200 मेगावाट क्षमता का बिजलीघर बनाया जाएगा। यह गैस आधारित संयंत्र होगा। डीएमआईसी के तहत ही दस मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगाया जाएगा।
जीत से चेहरे खिले, मनाई खुशियां
हनुमानगढ,शनिवार, 21 अगस्त, 2010 । जिले की भादरा, नोहर, रावतसर, पीलीबंगा एवं संगरिया नगरपालिका के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। कांग्रेस ने भादरा, रावतसर, पीलीबंगा एवं संगरिया में विजय हासिल करने में सफलता प्राप्त की, जबकि नोहर नगरपालिका में निर्दलीय अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। चुनाव परिणामों से भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा का एक भी जगह अध्यक्ष निर्वाचित नहीं हो पाया है। पार्षद पद के चुनावों में निर्दलीयों का बोलबाला रहा है। पांचों नगरपालिकाओं के 130 पार्षदों में से 75 निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के 35 और भाजपा के महज 15 पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
भादरा नगरपालिका में कांग्रेस के हाजी दाऊद खां कुरैशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें नौ हजार 994 मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बलदेव कृष्ण शर्मा को पांच हजार 328 मत मिले। निर्दलीय झूमरमल नाहटा को दो हजार 549, प्रदीप चाचाण को दो हजार 83 एवं नरेन्द्र शर्मा को महज 228 मत मिले। 25 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा के तीन, कांग्रेस के पांच एवं सत्रह निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

नोहर नगरपालिका में निर्दलीय बाबू लाल खाती अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें दस हजार 236 मत मिले हैं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार मेहरूनिशा टाक को आठ हजार 939, कांग्रेस के श्याम सुन्दर तंवर को तीन हजार 237, भाजपा के नंद लाल वर्मा को 638, बसपा के चिमना राम को 353, निर्दलीय मुरारी लाल को 574 व भगवान सिंह को 274 मत प्राप्त हुए। तीस सदस्यीय मंडल में 29 निर्दलीय एवं एक कांग्रेस का पार्षद निर्वाचित हुआ है।
रावतसर नगरपालिका में कांग्रेस के ताराचंद ढालिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें नौ हजार 992 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गोपीराम रेगर को पांच हजार 908 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय भूराराम को एक हजार 960 एवं भाकपा के महेन्द्र को 456 मत प्राप्त हुए। 25 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के 13, भाजपा के तीन एवं नौ निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
पीलीबंगा नगरपालिका में कांग्रेस की शकीला गोदारा अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्हें सात हजार 269 मत प्राप्त हुए हैं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा बंसल को सात हजार 113 मत प्राप्त हुए। भाजपा की पुष्पा नाहटा को दो हजार 424, बसपा की सुनीता कावलिया को 311 एवं निर्दलीय शिमला सिहाग को 136 व सम्राटदीप कौर को 492 मत प्राप्त हुए। 25 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है और उसके 14 पार्षद चुने गए हैं। भाजपा के छह एवं पांच निर्दलीय चुने गए हैं।
संगरिया नगरपालिका में कांग्रेस के प्रदीप बेनीवाल अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें सात हजार 355 मत प्राप्त हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के हनुमान प्रसाद गोयल को पांच हजार 847 मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार संजीव सोनी को पांच हजार 745 एवं कान्ता गोयल को 410 एवं माकपा के अशोक वर्मा को 713 वोट प्राप्त हुए हैं। 25 सदस्यीय बोर्ड में 13 निर्दलीय, भाजपा के तीन, कांग्रेस के दो एवं माकपा का एक पार्षद चुना गया है।
श्रीबिजयनगर नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। पालिकाध्यक्ष व 15 पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए। तीन निर्दलीय व दो कांग्रेस पार्षद विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुशील मिड्ढा ने 7 हजार 185 मत प्राप्त कर कांग्रेस के बरकत अली को 5 हजार 519 मतों के अन्तर से हराया। बरकत अली को एक हजार छह सौ छियासठ मत मिले। वार्ड एक में भाजपा की सुनीता ने 133 लेकर कांग्रेस की अमनदीप को 32 मतों के अंतर से हराया। अमनदीप को 101 मत मिले। वार्ड दो में भाजपा के अमृतपाल को 293 व कांग्रेस के श्रवण कुमार को 209 मत मिले जीत का अन्तर 84 मत रहा। वार्ड तीन में भाजपा की सरोज व वार्ड चार में भाजपा के सिकंदर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। वार्ड पांच में भाजपा की वजीरा को 307 व कांग्रेस की कमलेश को 203 मत मिले जीत का अन्तर 104 मत रहा। वार्ड छह में भाजपा के यशपाल व वार्ड सात में भाजपा के दर्शनसिंह करीर र्निविरोध निर्वाचित घोषित हुए। वार्ड आठ में निर्दलीय महेश कुमार देरासरी को 239, भाजपा के जगदीश प्रसाद बोहरा को 212 मत मिले जीत का अन्तर 27 मत रहा। वार्ड नौ में भाजपा के श्यामलाल को 265, कांग्रेस के नरेश को 204 मत मिले। जीत का अन्तर 61 मत रहा। वार्ड 10 में भाजपा की पुष्पारानी व वार्ड 11 में भाजपा के हजुरा सिंह र्निविरोध निर्वाचित हुए। वार्ड 12 में निर्दलीय दलीप कुमार को 172 व भाजपा के राजेन्द्र कुमार को 100 मत मिले। जीत का अन्तर 72 मत रहा। वार्ड 13 में कांग्रेस के बलदेव राज निर्विरोध निर्वाचित हुए। वार्ड 14 में कांग्रेस के मनजीत कुमार को 311, भाजपा की तीजादेवी को 214 मत मिले। जीत का अन्तर 97 मत रहा। वार्ड 15 में निर्दलीय दोलादेवी को 195 व भाजपा की संतरा को 103 मत मिले। जीत का अन्तर 92 मत रहा। वार्ड 16 में भाजपा के मूलचन्द नन्दा र्निविरोध निर्वाचित हुए। वार्ड 17 में भाजपा के आसाराम को 428 व कांग्रेस के लूणाराम को 358 मत मिले। जीत का अन्तर 70 मत रहा। वार्ड 18 में भाजपा की कमलेश र्निविरोध र्निवाचित हुई। वार्ड 19 में भाजपा के ओम प्रकाश को 398, कांग्रेस के अमित को 166 मत मिले। जीत का अन्तर 232 मत रहा। वार्ड संख्या 20 में भाजपा के रामदेव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। श्रीबिजयनगर में 10 हजार 720 मातदाताओं में से 9555 ने मताधिकार का उपयोग किया।

अनूपगढ नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सीमा कुलदीप इंदौरा ने भाजपा के हरनेक सिंह कलेर को 1817 मतों से हराया। कुल 14993 वोट डाले गए थे, जिसमें इंदौरा को 7302 मत प्राप्त हुए। कलेर को 5485 मत प्राप्त हुए। माकपा के लक्ष्मणराम को कुल 1027, निर्दलीय जसवंत सिंह को 301, परमजीत कौर को 503, भंवर लाल 39 तथा सोहन लाल बंसीवाल को 336 मत मिले हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इस जीत के बाद खुशी में सीमा कुलदीप इंदौरा को बधाई दी व शहर में रंग गुलाल उडाते हुए जुलूस निकाला और पटाखे छोडकर खुशियां मनाई। जगह जगह लोगों ने जुलूस रोककर बधाई दी, मिठाई खिलाई और माला पहना कर स्वागत किया। इंदौरा ने कहा कि कस्बे का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। नगरपालिका के कुल 25 वार्डो में से 2 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 23 वार्डो के चुनाव में कांग्रेस के 10 पार्षद, भाजपा के 8 पार्षद व 7 निर्दलीय विजयी हुए हैं। वार्ड 1 में भाजपा की गीता देवी ने कांग्रेस के ओमप्रकाश सिहाग को 132 मतों से , वार्ड 2 में कांग्रेस के कर्मजीत सिंह ने निर्दलीय इन्दू को 100 मतों से , वार्ड 3 में कांग्रेस की तरसेम कौर ने माकपा की गुरजीत कौर को 197 मतों से, वार्ड 4 में निर्दलीय शिवराज सिंह ने कांग्रेस के भगवान सिंहको 187 मतों से , वार्ड 5 में कांग्रेस की वीरपाल कौर ने भाजपा की जसवीर कौर को 157 मतों से , वार्ड 6 में कांग्रेस की अमर कौर ने निर्दलीय बन्सी देवी को 77 मतों से, वार्ड 7 में भाजपा के महेंद्र लाल ने कांग्रेस के कपिल को 15 मतों से , वार्ड 8 में भाजपा के अशोक कुमारने निर्दलीय हेतराम को 58 मतों से, वार्ड 9 में कांग्रेस की उषा रानी ने भाजपा की नानू कंवर को 154 मतों से, वार्ड 10 में कांग्रेस की विमला देवी ने भाजपा की ममता को 93 मतों से , वार्ड 11 में निर्दलीय शहनाज ने भाजपा की पुष्पा देवी को 119 मतों से, वार्ड12 में निर्दलीय सुखविन्द्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित, वार्ड न 13 में निर्दलीय देवराज ने भाजपा के बनवारी लाल को 125 मतों से, वार्ड 14 में भाजपा के मुकेश कुमार ने कांग्रेस के हेतराम को 261 मतों से , वार्ड 15 में भाजपा के चेतनराम ने निर्दलीय जगतार सिंह को 56 मतों से , वार्ड 16 में निर्दलीय अमरचन्द ने कांग्रेस के सुखदेवराज को 64 मतों से, वार्ड 17 में निर्दलीय साहबराम निर्विरोध निर्वाचित, वार्ड 18 में भाजपा के मुकेश ने निर्दलीय रोहताश कुमार को 511 मतों से , वार्ड 19 में भाजपा की सुन्दरा देवी ने कांग्रेस की मंगला देवी को 243 मतों से, वार्ड 20 में भाजपा के जलन्धर सिंह ने माकपा के जगसीर सिंह को 59 मतों से हराया, वार्ड 21 में कांग्रेस के हरजिन्द्र सिंह ने भाजपा के राजेंद्र कुमार को 113 मतों से ,वार्ड 22 में कांग्रेस की किरण ने माकपा की बलजिन्द्र कौर को 118 मतों से, वार्ड 23 में निर्दलीय किरण ने कांग्रेस के बनवारी लाल को 28 मतों से, वार्ड 24 में कांग्रेस के अजीत ने भाजपा के आनन्द कुमार को 129 मतों से व वार्ड 25 में कांग्रेस के बुधराम ने निर्दलीय निहालचंद को 105 मतों से हराया। सबसे ज्यादा अंतर वार्ड नं 18 में 511 मतों का व सबसे कम वार्ड नं 7 में 15 मतों का रहा। सभी पार्षदों ने जीत के बाद मिठाइयां बांटी, रंग गुलाल उडाकर व पटाखे चलाकर खुशी जाहिर करते हुए अपने अपने वार्ड में जुलुस निकाला।

हाथ को मात देकर खिला कमल
जयपुर,शुक्रवार, 20 अगस्त, 2010  । लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मुंह की खाने के बाद दो साल में यह पहला मौका है जब भाजपा ने सत्तारूढ कांग्रेस को कडी टक्कर दी। भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर 126 में से 57 निकायों में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, कांग्रेस को 49 और निर्दलीय व दूसरे राजनीतिक दलों को 20 निकायों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस के लिए सबसे हैरतअंगेज बात यह रही कि विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह शेखावत के अलावा मंत्री राजकुमार शर्मा, जीतेंद्रसिंह, मुरारीलाल मीणा को उनके घरों में शिकस्त झेलनी पडी। कांग्रेस के एक और तेज तर्रार नेता विधायक रघु शर्मा को भी अपने गढ में मात मिली। इस बार वार्ड सदस्यों में कांग्रेस ने 446, भाजपा ने 445, बसपा पांच और निर्दलीय ने 227 सीटों पर जीत दर्ज की है। प्रदेश में 126 निकाय प्रमुख और 3026 वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना हो रही है। खास बात यह रही कि सरकार के करीब चार मंत्रियों के इलाकों से पार्टी हार गई। इनमें ऊर्जा मंत्री जीतेंद्र सिंह (खेतडी), स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री राजकुमार शर्मा के नवलगढ क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी व दौसा में मंत्री मुरारीलाल मीणा के क्षेत्र से भाजपा ने झंडा गाडा है। विधायक रघु शर्मा के केकडी में भी भाजपा को विजय मिली है। विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत के निर्वाचन क्षेत्र श्रीमाधोपुर में निर्दलीय ने विजय का परचम फहराया है।
1 वोट ने बचाई लाज
टोंक जिले के उनियारा सीट पर भाजपा के शंकरलाल ने महज एक वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा ने कांग्रेस के प्रतिद्वंदी को सिर्फ 1 मत के करीबी अंतर से पछाडा है। वहीं जयपुर के विराटनगर में भी कांग्रेस की केशर देवी ने भाजपा प्रत्याशी को महज एक वोट से परास्त किया।
अजमेर नगर निगम पर 20 साल बाद कांग्रेस का कब्जा
राजस्थान में अजमेर नगर निगम में महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी कमल बाकोलिया ने भारतीय जनता पार्टी के प्रियशील हांडा को 5390 मतों से पराजित किया है। कांग्रेस ने महापौर पद पर 20 वर्ष बाद कब्जा किया है। बाकोलिया की जीत की खबर मिलते ही मतगणना स्थल के बाहर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गए और ढोल नगाडों की धुन पर जीत की खुशी का इजहार करने लगे हैं।
परिणाम एक नजर में :
सत्यनारायण सोनी - भाजपा- सांगवाडा       हिना इसरानी- कांग्रेस - निवाई

खंगारा राम- कांग्रेस - फलाना                      उदय सिंह - भाजपा - भवानी मंडी

भगवती लाल-भाजपा- भीलवाडा                  रमेश सोनी- भाजपा- राजाखेडा

सीताराम वर्मा - भाजपा- हेतडी                   श्याम अग्रवाल- भाजपा- छोटी सांगली

सुशील भील- भाजपा-डुंगरपुर                      अब्दुल हमीर- कांग्रेस- चाकसू

हरिप्रसाद बोहरा- भाजपा- गंगापुर सिटी      दाउद खान- कांग्रेस- भादरा

दुर्गा देवी- भाजपा- देशनोख                         कांता देवी सैनी- कांग्रेस - कोठपुतली

गाणपत भलई- भाजपा- बगरू                     ओमप्रकाश सैनी- कांग्रेस - चिडावा

शांति लाल- निर्दलीय- पीपडी सिटी             प्रमोद मोदी- कांग्रसे- कपासन

बद्रीमाली- निर्दलीय -करौली                       रमेश मेहता-कांग्रेस- साचौर

मदनलाल नाग-निर्दलीय- जोतारन            श्यामलाल भाटी- कांग्रेस- सादडी

अश्विन गर्ग- कांग्रेस- आबू रोड                 इंदू चौधरी - कांग्रेस- पाली

मनीषा जैन- कांग्रेस- रानी                         खंगराम मेघवाल- कांग्रेस- फालना

मोहनलाल टांक - कांग्रेस                         राजू रावल - कांग्रेस -तखतगढ


पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
रावतसर,शुक्रवार, 20 अगस्त, 2010   । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दल ने गुरूवार को यहां वार्ड 19 में पटवारी के रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्रवाई की। हालांकि उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पटवारी देवीलाल वर्मा के आवास पर गुरूवार शाम एसीबी की टीम सरदारपुरा खालसा के आत्माराम पुत्र हरिसिंह जाट की शिकायत पर पहुंची। परिवादी शाम को पटवारी के घर पर एसीबी के इशारे पर पहुंचा तथा उसे रिश्वत की राशि तीन हजार रूपए देने का प्रयास किया।
पटवारी ने कथित रूप से राशि लेने से इनकार किया तो परिवादी ने रूपए उसके आंगन में फेंक दिए। इस बीच एसीबी की टीम पटवारी के घर पहुंची। बाद में टीम ने यह राशि पटवारी के घर के आंगन से बरामद की। टीम ने पटवारी के हाथ, कोहनी व पेंट धुलवाए। लेकिन पानी का रंग नहीं बदला। इस पर पानी को सील कर सत्यापन के लिए नमूना लिया गया। इसे एफएसएल में भेजा जाएगा। रिश्वत के रूप में राशि देने के दौरान पटवारी व आत्माराम के बीच हुई बातचीत भी टेप की गई।
यह है मामला
एसीबी हनुमानगढ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप जाखड व निरीक्षक आनन्द स्वामी ने बताया कि पटवारी सरदारपुरा खालसा का है। उससे परिवादी आत्माराम ने 31 बीघा आराजी राज भूमि की खातेदारी इन्तकाल चाहा। यह भूमि परिवादी के पिता के नाम है। इस संबंध में एसीबी को 14 अगस्त को शिकायत प्राप्त हुई कि पटवारी ने इस कार्य के लिए साढे तीन हजार रूपए की मांग  है। इसका सत्यापन उसी दिन ही करवाया गया। पटवारी के साढे तीन हजार मांगने का सत्यापन हुआ। बाद में यह राशि तीन हजार रूपए तय हुई जो देने का प्रयास किया गया। एसीबी ने इस मामले में सरकारी गवाह जल संसाधन विभाग हनुमानगढ के मोहनलाल व मनीराम को बनाया है। एसीबी अघिकारी उ"ााघिकारियों से इस कार्यवाही के बारे में बार-बार निर्देश प्राप्त करते रहे।

No comments:

Post a Comment