Pages

Ads 468x60px

29.1.11

किरण चौधरी को मंत्री बनाने पर आभार जताया
मंडी आदमपुर, 29 जनवरी:प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार में किरण चौधरी को शामिल कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर स्व.सुरेंद्र सिंह समर्थकों ने प्रसन्नता जाहिर की है। सुरेंद्र सिंह समर्थक व कांग्रेसी नेता आनंद भारद्वाज, भूपेंद्र कासनिया, रवींद्र शर्मा, कालु पंडित, राजू सिकंदरी, साहबराम आदि ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि किरण चौधरी एक कद्दावर नेता है तथा उनको पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बंसीलाल व पूर्व मंत्री स्व.सुरेंद्र सिंह के सपनों को साकार करना है।


कांग्रेस लोकतंत्र की दुश्मन-चौटाला
मंडी आदमपुर, 29 जनवरी:इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला ने आज आदमपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सुबह साढ़े 11 बजे आदमपुर में पहुंचे इनैलो सुप्रीमो ने सबसे पहले एनआरआई आनंद मित्तल के आवास पर आयोजित जलपान समारोह में भाग लिया। उसके बाद खैरमपुर रोड स्थित शगुन पैलेस में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की दुश्मन है तथा हमेशा ही कांग्रेस ने कुशासन कायम कर आम आदमी का शोषण ही किया है। आज एसईजेड के नाम पर किसानों की हजारों एकड़ भूमि कोडिय़ों के भाव अधिग्रहित की जा रही है तथा बाद में उसी जमीन को करोड़ों के भाव बिल्डरों को बेचा जा रहा है। इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि वे सत्ता के भूखे नहीं है तथा जनता के हितों के लिए लडऩा उनके खानदान की रीत रही है। चौटाला ने कहा कि यू.पी.ए.सरकार के कार्यकाल में दिन-प्रतिदिन घोटाले हो रहे हैं तथा देश की जनता के खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। इससे पहले आदमपुर पहुंचने पर इनैलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा, जिलाध्यक्ष उमेद लोहान, रमेश गोदारा, सिद्धार्थ गोदारा, रणपतराम नूनियां, रामप्रसाद गढ़वाल, राजकुमार जांगड़ा, अशोक यादव, तरसेम गोयल, राजमल काजल सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment