Pages

Ads 468x60px

1.2.11

विनोद खन्ना आदमपुर प्रैस क्लब के प्रधान व हरभगवान भारद्वाज सचिव बने
मंडी आदमपुर, 1 फरवरी:आदमपुर प्रैस क्लब की एक बैठक पी.डब्ल्यू्.डी रेस्ट हाऊस में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रैस क्लब की कार्यकारिणी का गठन करते हुए विनोद खन्ना को प्रधान, हरभगवान भारद्वाज को सचिव व अमित गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि पवन जैन को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि भविष्य में प्रैस क्लब सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा तथा संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पत्रकारों को आने वाली समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर जिला उपप्रधान डी.पी.बिश्नोई, नरेन्द्र नूनियां, कपिल भारतीय, सुरजीत सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

ब्लॉक समिति सदस्य रोहताश भाजपा में शामिल
मंडी आदमपुर, 1 फरवरी:गांव काबरेल व ढाणी सीसवाल से ब्लॉक समिति सदस्य रोहताश कुमार मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णलाल रिणवा की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में रोहताश कुमार ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देती है। नए जुडऩे वाले सदस्यों को भी पार्टी पूरा मान-सम्मान देगी। इस मौके पर सुरेश भाखर, मुनीश ऐलावादी, भूपसिंह सैनी, घनश्याम शर्मा, राजेंद्र बिसला, सुखवीर डूडी, मदनलाल, मुंशीराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्राध्यापिका बिमला देवी को दी विदाई 
मंडी आदमपुर, 1 फरवरी:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत राजनीति शास्त्र की प्राध्यापिका बिमला देवी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या सरोज बाला ढांडा ने बिमला देवी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 1971 में बतौर जे.बी.टी.अध्यापिका अपना अध्यापन कार्य शुरू किया था। करीबन 22 साल जे.बी.टी अध्यापिका के तौर पर कार्य करने के बाद वह 1993 में उनकी एस.एस.अध्यापिका के तौर पर पदोन्नति हुई। इस पदोन्नति को 2 साल हुए थे कि 1996 में उनका चयन राजनीति शास्त्र की प्राध्यापिका के रूप में हो गया तब से लेकर आज तक वे निरंतर विद्यार्थियों को राजनीति शास्त्र का ज्ञान करवा रही है। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें उपहार भेंट करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर   ओमप्रकाश वर्मा, रजनीश गर्ग, सरोज कुमारी, सोनिया शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment