Pages

Ads 468x60px

25.9.11

हिसार में स्व. देवीलाल की 98वीं जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली
उमड़ा जनसैलाब, हिसार में हर तरफ लगा रहा जाम
हिसार उपचुनाव लाएगा सत्ता में बदलाव:चौटाला
देवीलाल ही सही मायने में लोकनायक थे- बादल
हिसार, 25 सितंबर। इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि हिसार का उपचुनाव हरियाणा में सत्ता परिवर्तन करेगा। इस चुनाव के नतीजे कांग्रेस की देश-प्रदेश में बनी सरकार को उखाडऩे का काम करेंगे। वे आज हिसार में स्व. देवीलाल की 98वीं जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। रैली में मुख्यरूप से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल,सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव एबी वर्धन, तेलगुदेशम के सांसद नागेश्वर राव, सीपीएम के प्रदेश सचिव का. इंद्रजीत, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह, बसंपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलडिय़ा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, शेर सिंह बड़शामी, रणबीर गंगवा, इनेलो प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला, अभय सिंह चौटाला, सिरसा से पदम जैन, अमीर चावला, विधायक कृष्ण कंबोज, चरणजीत सिंह रोड़ी, रमेश गोदारा,रणपत राम नूनियाँ,सिद्धार्थ गोदारा सहित अन्य इनेलो नेता मौजूद थे। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए चौटाला ने कहा कि आज देश-प्रदेश में हालात खराब है। दोनों स्थानों पर कांग्रेस का शासन है जिसने लोगों को भूखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस को जनता की भलाई से नहीं बल्कि सत्ता से प्यार है जबकि देवीलाल ने देशहित में प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर ज्याग का अद्भूत उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से हरियाणा हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। हर तरफ, लूट, डकैती, छीना-झपटी, हत्या की वारदातें हो रही है। भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की करोड़ों की जमीन को कोडिय़ों के भाव खरीदकर प्रॉपर्टी डीलरों को बेची जा रही है। इसलिए जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। चौटाला ने कहा कि हिसार उपचुनाव में इनेलो की जीत के साथ ही पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में लहर चल पड़ेगी और आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो के नेतृत्व में सरकार बनेगी और हरियाणा को फिर से विकास के पथ पर अग्रसर किया जाएगा। इनेलो की सरकार बनने के बाद कोई समस्या नहीं रहेगी। हर तरफ खुशहाली होगी, इसलिए उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर संसद में भेजने का काम करे। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी लालसा राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने की होती है मगर देवीलाल ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद ठुकराया था। देवीलाल ही सही मायने में लोकनायक थे। बादल ने कहा कि वे देवीलाल को बहुत नजदीक से जानते थे। देवीलाल किसानों, कमेरों के सच्चे हितैषी थे। वे सभी से प्यार करते थे। बादल ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि आज हरियाणा की सत्ता ऐसे लोगों के हाथ में है जिन्हें प्रदेश से प्यार नहीं है। दूसरी तरह देवीलाल के पदचिन्हों पर चलते हुए ओमप्रकाश चौटाला तथा उनके दोनों पुत्र अजय सिंह व अभय सिंह हरियाणा को न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी नंबर एक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हिसार लोकसभा उपचुनाव में अजय सिंह को वोट देकर विजयी बनाए ताकि आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बन सके। तेलगुदेशम पार्टी, वामपंथी दलों के नेता भी रैली में पहुंचे और इनेलो के पक्ष में मतदान की अपील की। मंच संचालन प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कियाहिसार में हर तरफ जाम इनेलो की सम्मान दिवस रैली में उमड़ी भीड़ के कारण आज हिसार में हर तरफ जाम लगा रहा। सिरसा, तोशाम, हांसी सहित हिसार में आने वाले सभी मार्गों पर रैली से कई घंटों पहले ही जाम लग गया था। जाम का आलम यह था कि हजारों लोग रैली स्थल तक नहीं पहुंच सके। वे अपने-अपने वाहनों में जाम में फंसे रहे।महिलाओं की अहम भागीदारीसम्मान दिवस रैली में आज पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी उल्लेखनीय संख्या था। पंडाल के आधे हिस्से में महिलाएं बैठी हुई थीं। अधिकांश महिलाओं ने हरे रंग के कपड़े पहले हुए थे जबकि पुरुषों ने हरे रंग की पगड़ी धारण की हुई थी। महिलाएं ढोल की थाप पर नाचते हुए रैली स्थल तक पहुंची। गर्मी के बावजूद रैली में महिलाओं का इतनी बड़ी तादाद में पहुंचना दर्शा रहा है कि इनेलो के प्रति महिलाओं की आस्था बढ़ रही है।हरे रंग में रंगा हुआ था पंडालरैली का पंडाल पूरी तरह से हरे रंग में रंगा हुआ था। मंच पर हरे रंग के झंडे लगे हुए थे। गाडिय़ों के आगे भी हरे रंग के बैनर लगाए गए थे। यहां तक की रैली में पहुंचे अधिकांश इनेलो समर्थकों ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। इसलिए हर तरफ हरियाणाली नजर आ रही थी।


यह चौटाला परिवार की आखिरी रैली : कुलदीप
हांसी  24 सितंबर : हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रविवार को हिसार में हुई इनेलो की रैली चौटाला परिवार के जीवन की आखिरी रैली होगी क्योंकि 17 अक्तूबर को आने वाले चुनाव परिणामों के बाद से इनेलो पार्टी कार्यालयों को ताला लग जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में हिसार संसदीय क्षेत्र के लोग मतदान करेंगे न कि समूचे हरियाणा के। इस रैली में हिसार के लोगों की नाम मात्र की मौजूदगी यह साबित करती है कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। कुलदीप बिश्नोई अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को हांसी हलके के करीब एक दर्जन गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मार्केट कमेटी हांसी के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व जिला पार्षद जगदीश यादव रामपुरा ने इनेलो छोडक़र हजकां का दामन थामा। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के समक्ष पार्टी की नीतियों में आस्था जताई। कांग्रेस की कानून व मानवाधिकार विंग के जिला चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने भी हजकां में शामिल होने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गांव ढाणी पीरांवाली निवासी अर्जुन घोड़ेला इनेलो छोड़ तथा बसपा के लोकसभा प्रभारी रहे सुरेन्द्र शर्मा ने भी हजकां की नीतियों में अपनी आस्था जताई। गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने इन सभी को हजकां में भरपूर मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि इनेलो नेता सफल रैली देखना चाहते हैं तो 11 अक्तूबर को हिसार आ जाएं। हम पहले भी दिखा चुके हैं और अब फिर दिखा देंगे कि लोकप्रियता और जनसैलाब के मायने क्या होते हैं। यदि कांग्रेस व इनेलो नेता हजकां-भाजपा गठबंधन की हिसार रैली देखने के इच्छुक हैं तो हम उन्हें हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने को तैयार हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोगों का स्वर्गीय चौ. भजनलाल परिवार से अपनापन ही है कि उपचुनाव में गठबंधन के प्रति एकतरफा माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग जान चुके हैं कि उनका भला केवल और केवल चौ. भजनलाल परिवार ही कर सकता है। इस दौरान युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंकज शर्मा की अगुवाई में बसपा के महासचिव रामस्वरूप सोनी, बृजलाल सुथार, एसपी नैन, शमशेर शर्मा, सुलतान सिंह खेड़ी बरकी, चांदीराम लोंगियान, सुंदर सैन एमसी, सोनू बगड़ा, दीपक चावरिया, राजेश नायक, रामअवतार सिंह, सतबीर सिंह, दयानंद किंगड़ा ने भी हजकां में शामिल होने की घोषणा की। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. धर्मबीर यादव, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन, अशोक कन्नोजिया, प्रो. मंदीप मलिक, प्रवीण बंसल, हजकां हलकाध्यक्ष रवींद्र बहार, राजपाल सिंघवा, डॉ. लवकेश टूटेजा आदि सहित भारी संख्या में हजकां-भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


गठबंधन की जीत आप सब लोगों की जीत: गुर्जर
हिसार, 24 सितंबर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आपका वोट बहुत ही अहम है। यह उपचुनाव आपके क्षेत्र, आपके व आपके बच्चों के भविष्य को तय करेगा। इसलिए आपको इस उपचुनाव में यह तय करना है कि भ्रष्टाचारियों को वोट देना है या फिर साफ सुथरी छवि के संघर्षशील नेता कुलदीप बिश्नोई को। वे रविवार को हिसार शहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर दिन कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटाले उजागर हो रहे हैं मुख्यमंत्री हुड्डा विकास की ढींगे हांक रहे हैं। उपचुनाव आते ही उन्हें हिसार की याद आने लगी है। प्रदेश का बच्चा-बच्चा यह बात अच्छी तरह से जानता है कि हुड्डा ने अपने 7 साल के शासनकाल काल में हिसार क्षेत्र को पिछडऩेपन की ओर धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम ने बुराईयों की जड़ रावण को खत्म करके भाईचारे और शांति की स्थापना की थी, उसी प्रकार आप अपने वोट से भ्रष्टाचारियों एवं गुंडातत्वों को सबक सिखाकर प्रदेश में अमन-चैन व विकास के रास्ते खोलने का मार्ग प्रशस्त करें। गठबंधन की जीत आप सब लोगों की जीत होगी। दौरे में उनके साथ भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल, रामफल नैन, महावीर प्रसाद, नरेश नैन एवं हजकां नेता रामनिवास राड़ा, गुलजार काहलों आदि सहित भारी संख्या में हजकां-भाजपा नेता व कार्यकर्ता थे।

No comments:

Post a Comment