Pages

Ads 468x60px

28.9.11

हजकां-भाजपा गठबंधन की रैली अब 9 को 


अजय  29 सितम्बर को  उचाना  में


स्मृति ईरानी 7 को हांसी में


ओमप्रकाश चौटाला 29 व 30 सितम्बर को बवानीखेड़ा विधानसभा मे


पूरे समाचार नीचे पढ़ें .....
................................................................

इनेलो ने खोला 
 आदमपुर 
में 
चुनाव कार्यालय
आदमपुर, 28 सितम्बर:इनेलो प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह चौटाला के आदमपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने किया। इस दौरान कार्यालय में आयोजित हवन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं आहुति डाली। बाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरोड़ा ने कहा कि हिसार का उपचुनाव हरियाणा में सता परिवर्तन करेगा इस चुनाव के नतीजे कांग्रेस की देश व प्रदेश में बनी सरकार को उखाड़ फैंकने का काम करेगी। इस अवसर पर विधायक रामपाल माजरा, राजेश गोदारा, रणपतराम नूनियां, राजकुमार जांगडा, मांगेराम सिंगला, बलराज बेनीवाल, श्रीराम कस्बां, अशोक यादव, नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 



ऋषि और कृषि के मिलन से होगा व्यवस्था परिवर्तन: अजय
हांसी, 28 सितम्बर:स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज द्वारा इनेलो प्रत्याशी अजय चौटाला के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लगभग सभी प्रमुख ब्राह्मण गण्यमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अजय चौटाला को समर्थन देने का ऐलान किया। अपने संबोधन में श्री चौटाला ने कहा कि ऋषि और कृषि के इस मिलन से निश्चित रूप से व्यवस्था परिवर्तन होगा।उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के कुशासन से पूरे देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम रही है। लोगों को आए दिन बिजली-पानी के लिए जाम लगाने पड़ते हैं। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अकेले शहर हांसी में दो दर्जन से अधिक मर्डर हो चुके हैं और आज तक एक भी अपराधी को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय तो लच्छेदार भाषण देते हैं लेकिन सत्ता में आने पर दोनों हाथों से अपना घर भरने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हिसार का उप-चुनाव केवल मात्र एक सीट का चुनाव नहीं है इसके परिणाम से देश व प्रदेश की भावी राजनीतिक दशा तय होगी। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की कि आज चुनाव में एक तरफ चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलकर जनकल्याण की योजनाएं लागू करनी वाली इनेलो पार्टी है और दूसरी तरफ झूठ बोलकर लूट मचाने वाली कांग्रेस तथा उसी के समानंतर एक तरफ जात-पात का जहर घोलकर अपना उल्लू सीधा करने वाले गठबंधन के प्रत्याशी हैं। फैसला आपकी अदालत में हैं उन्हें भरोसा है कि ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी लोग अपने विवेक से प्रदेश को बचाने के लिए इनेलो को भारी बहुमत से जीताएंगे। श्री चौटाला ने भरोसा दिलाया कि वे संसद में जाने पर प्रदेश के हितों की रक्षा करेंगे और जनलोकपाल लागू करवाएंगे तथा भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक हरिचंद मिढा, डा. के.सी. बांगड़, विजय जैन, पुनीत मस्ता, पूर्व तहसीलदार रामभगत शर्मा, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, डा. महेश कौशिक,  पं. दीपचंद शर्मा एडवोकेट, सत्यवीर भारद्वाज, अरुण जैन, मांगे राम शर्मा, नानक कौशिक, विजय शर्मा, भरत शर्मा, प्रेम प्रधान, रविशंकर, पवन, संजय शर्मा, सीता राम शर्मा, सुरेंद्र उर्फ बब्लू, सुनील वशिष्ट, राजबीर भारद्वाज, रविदत्त शर्मा, रघुबीर कौशिक, उदय शंकर, मांगे राम शर्मा, भोपाल शर्मा, ओमप्रकाश, सूरजमल शर्मा, संजय शर्मा, शमशेर भारद्वाज, सोमदत्त शर्मा, तेलु राम और लक्ष्मीनारायण सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।   

अशोक अरोड़ा ने दुकानदारों से मांगे अजय के लिए वोट
हांसी, 28 सितम्बर: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा ने आज हांसी के बाजारों में इनेलो प्रत्याशी अजयसिंह चौटाला के लिए डोर टू डोर जाकर वोट की अपील की। श्री अरोड़ा का काफिला जयभारत मण्डल धर्मशाला से वोट मांगते हुए निकला और मुख्य बाजारों में दुकानदारों, रेहड़ी वालों तथा मुख्य बाजारों में शहरवासियों से भी वोट मांगे इससे पूर्व श्री अरोड़ा ने पार्टी कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित किया।श्री अरोड़ा ने कहाकि उपचुनाव में इनेलो के पक्ष में जबर्दस्त लहर है कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्तापक्ष की हार तो इसी बात से दिखाई दे रही है कि उपचुनाव के लिए खुद मुख्यमंत्री लोगों की चौखट पर नाक रगड़ रहे हंै। उन्होंने कहा कि विकास की बात तो इसी से खोखली साबित हो रही है कि अगर विकास किया होता तो आज पूरी सरकार को जनता के दरबार में लोगों की खरीखोटी नहीं सुनती पड़ती। उन्होंने हजकां-भाजपा गठबंधन को स्वार्थी गठजोड़ करार देते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन कभी स्थायी नहीं होते और इस उपचुनाव के बाद इस गठबंधन का भी सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इनेलो प्रत्याशी लाखों मतों से जीत दर्ज करेंगे। श्री अरोड़ा का नगर के अनेक दुकानदारों से मालाएं पहनाकर स्वागत किया और अजय सिंह को जिताने का भरोसा दिलाया। उनके समक्ष दो दर्जन से अधिक प्रमुख पंजाबी बिरादरी के गण्यमान्य लोगों ने हजकां छोडक़र इनैलो में शामिल होने की घोषणा की और चुनाव में अजयङ्क्षसह को जिताने के लिए आज से जुट जाने का ऐलान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल डॉ. हरिचंद मिड्ढा, अमीर चावला, विनोद मेहता, पवन गोयल, भरत शर्मा, प्रवीन इलाबादी, राजीव शर्मा, विजय प्रधान, अनिल पातड़ा, विक्की कामरा, टोनी धमिजा, अशोक ठकराल, कृष्ण लूथरा, सुभाष गुलाटी, हतेशठकराल, महेश पाहवा, राजेश चोपड़ा, भूषण मेहता, सुरजीत गुज्जर, अशोक शर्मा, अमिल ढुल, पंकज, मान सिंह, रामेहर तथा सुभाष गुलाटी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं दुकानदार उपस्थित थे।  


कांग्रेसी नेता सहित दर्जनों  भाजपा पदाधिकारी इनेलो में शामिल
हिसार, 28 सितम्बर:  आदमपुर हल्के में इनेलो को उस समय जबरदस्त सफलता मिली जब एक कांग्रेसी नेताओं  सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों ने अपने सैकड़ो समर्थको सहित इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो उम्मीदवार डा. अजय सिह चौटाला की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए दलबीर धीरणवास के नेतृत्व में आज अन्य अनेक पदाधिकारी डा. अजयसिह चौटाला को मिले और अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रमुख रूप से भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने वालों में भाजपा की गोरक्षा सेवा समिति के पूर्व जिला प्रधान कृष्ण कुमार नेहरा, भाजपा मंडल के दो पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मांगे राम वर्मा, पवन बुमरा, हरिजन प्रकोष्ठ के पूर्व मंडलाध्यक्ष सतबीर, युवा कार्यकारिणी मंडल के अजीत उर्फ कालू, रामभगत ढांड, कर्णसिह मेहला, हरिसिह, रामकुमार हरिजन, सुरेंद्र ढाका, नत्थु राम सुरा, दयानंद पायल, सुभाष राड, सतीश पायल, बहादुर मेहला, रोहित ढांडा, सोहनलाल गिराए, कर्मसिह गढ़वाल, राजपाल गढ़वाल, रामसिह नेहरा, सूबेसिह कालीरमणा, कुलदीप सिह शामिल है। डा. अजय सिह चौटाला ने इन सभी पदाधिकारियों को इनेलो में पूरा मान-सम्मान देने का वायदा किया। वहीं नलवा विधानसभा चुनाव में प्रो. संपत्त सिह के चुनाव प्रभारी रहे कांग्रेसी नेता अशोक मित्तल ने भी साथियों सहित आज इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए डा. अजय सिह चौटाला से मिलकर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की है। इस अवसर पर इनेलो नेत्री तथा पूर्व जिला पार्षद सरोज सिहाग तथा पार्टी जिला प्रवक्ता राजमल काजल भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सरोज सिहाग हजकां छोडक़र इनेलो में शामिल हुई हैं।


विकास का ढिंढोरा झूठे आँकड़े : कुलदीप 
हिसार-भिवानी  28 सितम्बर : हजकां-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि इनेलो व कांग्रेस को चुनावों में ही हिसार की याद क्यों आती है, सरकार में होकर तो ये नेता हिसार क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख तक की खबर नहीं लेते। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हिसार लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने साथ हुए भेदभाव का हिसाब मांग रही है तो इनेलो व कांग्रेस नेता झूठे आंकड़ों के सहारे क्षेत्र के विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई बुधवार को बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि कांग्रेस व इनेलो ने इस लोकसभा क्षेत्र में कुछ नहीं किया। इस लोकसभा क्षेत्र का विकास केवल मात्र चौ. भजनलाल ने ही करवाया है और अब उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है। आपके प्यार, समर्थन व आशीर्वाद की ताकत के बल पर ही मैं उनके अधूरे कामों को पूरा कर पाउंगा। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चेहरा भले ही मेरा है किंतु चुनावी परिणामों में मिलने वाली जीत आपके अपने मान-सम्मान की जीत होगी। इसलिए आप लोग अपने सच्चे हितैषी की पहचान करें और हिसार क्षेत्र विरोधी लोगों को सबक सिखाएं।कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हुड्डा सरकार हिसार क्षेत्र से भेदभाव करने में कोई कौर-कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार यहां के बुजुर्गों, विकलांगों, विधवाओं व अन्य कमजोर वर्गों के प्रति भी संवेदनहीन बन चुकी है। अकेले हिसार जिले को छोडक़र प्रदेश के किसी अन्य जिले में बुढ़ापा व विधवा आदि पेंशन का भुगतान मशीनों द्वारा नहीं हो रहा है।


हांसी हलके में इनेलो को जबर्दस्त सफलता
भूतपूर्व वायुसैनिक संघ नेचौटाला को समर्थन देने का निर्णय लिया
हांसी, 28 सितम्बर: इनेलो प्रत्याशी डॉ. अजय चौटाला के हलके के दौरे के दौरान अनेक गणमान्य लोगों ने कांग्रेस व हजकां छोडक़र इनेलो मे शामिल होने का ऐलान किया। अजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए उन्हें भरपूर मान-सम्मान का भरोसा दिया। उनके समक्ष गांव खरकड़ा में रामपाल शर्मा ने कांग्रेस छोडक़र, भाटोल रांगड़ान गांव में बलवंत सांसी ने कांग्रेस छोडक़र, मामन, सुंदर, महा सिंह, सतबीर, पूर्व सरपंच जयवीर, उदय सिंह, राहुल, युद्धवीर, मनोज, नरेश शर्मा, श्यामपाल यादव, सतबीर फौजी, धर्मपाल फौजी, बलवान फौजी, ढाणा खुर्द में ईश्वर सिंह, श्रीराम, जगदीश, बंटी, जयभगवान, मनोज, चंद्र, ओमप्रकाश, रामपुरा में कृष्ण चक्की वाला जापान, सुरजा धानक, हवा सिंह, रामकुमार, कृष्ण मेंबर और अनिल यादव ने हजकां छोडक़र कुम्भा गांव में बलराज पूनिया, मास्टर नरसिंग, कृष्ण, रामफल, पंडित रामधारी शर्मा, थुराणा गांव में नरेश शर्मा, भाटोल जाटान गांव में कुलवंत बामल और राज पंडित ने तथा कुम्भा गांव में रामचंद्र दलाल ने कांग्रेस छोडक़र वजीर यादव ने हजकां छोडक़र तथा हेमराज और रामफल गायक ने अपने परिवार सहित बसपा छोडक़र इनेलो की नीतियों में आस्था जताई। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को हलका प्रधान की ओर से पार्टी का झण्डा एवं प्रचार सामग्री भेंट की गई।

उधर हरियाणा भूतपूर्व वायुसैनिक कल्याण संघ ने हिसार लोकसभा उप-चुनाव में इनेलो प्रत्याशी डा. अजय चौटाला को समर्थन देने का निर्णय लिया है। यह फैसला भूतपूर्व वायु सैनिक कल्याण संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में लिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सेवाङ्क्षसह गिल ने की। सम्मेलन में खेल रत्न चौ. अभयङ्क्षसह चौटाला ने मुख्यातिथि के तौर पर भाग लिया। कल्याण संघ ने अभय चौटाला को भरोसा दिलाया कि वे इनेलो प्रत्याशी का पूरे जी जान से सहयोग व समर्थन करेंगे और उन्हें भारी बहुमत से विजय दिलाएंगे। अभय चौटाला ने कल्याण संघ के पदाधिकारियों का इस सहयोग व समर्थन के लिए आभार जताते हुए उन्हें पार्टी की ओर से पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।इससे पहले इनेलो प्रत्याशी डॉ. अजय चौटाला के हलके के दौरे के दौरान अनेक गणमान्य लोगों ने कांग्रेस व हजकां छोडक़र इनेलो मेें शामिल होने का ऐलान किया। अजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए उन्हें भरपूर मान-स मान का भरोसा दिया। उनके समक्ष गांव खरकड़ा में रामपाल शर्मा ने कांग्रेस छोडक़र, भाटोल रांगड़ान गांव में बलवंत सांसी ने कांग्रेस छोडक़र, मामन, सुंदर, महा सिंह, सतबीर, पूर्व सरपंच जयवीर, उदय सिंह, राहुल, युद्धवीर, मनोज, नरेश शर्मा, श्यामपाल यादव, सतबीर फौजी, धर्मपाल फौजी, बलवान फौजी, ढाणा खुर्द में ईश्वर सिंह, श्रीराम, जगदीश, बंटी, जयभगवान, मनोज, चंद्र, ओमप्रकाश, रामपुरा में कृष्ण चक्की वाला जापान, सुरजा धानक, हवा सिंह, रामकुमार, कृष्ण मेंबर और अनिल यादव ने हजकां छोडक़र कु भा गांव में बलराज पूनिया, मास्टर नरसिंग, कृष्ण, रामफल, पंडित रामधारी शर्मा, थुराणा गांव में नरेश शर्मा, भाटोल जाटान गांव में कुलवंत बामल और राज पंडित ने तथा कु भा गांव में रामचंद्र दलाल ने कांग्रेस छोडक़र वजीर यादव ने हजकां छोडक़र तथा हेमराज और रामफल गायक ने अपने परिवार सहित बसपा छोडक़र इनेलो की नीतियों में आस्था जताई। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को हलका प्रधान की ओर से पार्टी का झण्डा एवं प्रचार सामग्री भेंट की गई।


देश की निगाहें उपचुनाव पर : अजय
उकलाना, 28 सितम्बर: लोकसभा का उपचुनाव न केवल प्रदेश के लिए बल्कि देश की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव जाएगा। इस उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। यह बात इनेलो प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला ने हलके के मीरपुर गांव में चुनावी नुक्कड़ सभा में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने हलके के किराड़ा, किरोडी, श्यामसुख, मंगथला, लांधड़ी, अग्रोहा तथा कुलेरी सहित अनेक गांवों में ग्रामीणों को सम्बोधित कियाऔर अपने लिए वोट की अपील की।श्री चौटाला ने लोगों को कांग्रेस सरकार के कारनामों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान पेंशन को अपनान पेंशन बना दिया है। पिछले छह महीने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल पाई है। पिछले साढे सात सालों से 24 घण्टे बिजली देने के ढोल पीटे जा रहे हैं जबकि असलियत यह है कि औसतन छह घण्टे भी बिजली नहीं मिल रही है। विकास के नाम पर वोट मांगने वाले मुख्यमंत्री व उसकी फौज के लोग जब गांव में वोट मांगने आएं तो उनसे पूछना कि विकास का पैसा कहां गया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि विकास धरातल पर नहीं बल्कि कांग्रेसियों के रिश्तेदारों का हुआ है। आज पूरे देश की जनता के सामने कांग्रेस के भ्रष्ट कारनामे उजागर हो गए हैं। कुछ नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं और कुछ जेल के दरवाजे पर खड़े हैं। भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने वाली पार्टी के खिलाफ अगर कोई विरोधी पार्टी का नेता जुबान खोलता है तो सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों की मार्फत न केवल उनको डराया जाता है बल्कि झूठे मुकदमे भी दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कल तक यह कहता था कि मुझे लोगों ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया बल्कि सोनिया ने बनाया है, आज उसी मुख्यमंत्री को लोगों की याद आई है और चौखट दर चौखट जाकर गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।

चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं इनेलो व कांग्रेसी नेता : रेणुका 
आदमपुर, 28 सितम्बर:  हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई की धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो नेताओं को चुनाव में ही में आदमपुर व हिसार याद आते हैं। जब सरकार में होते हैं तब तो वे यहां के लोगों से मिलना तक पसंद नहीं करते, लोगों के काम करवाना तो दूर की बात है। रेणुका बिश्नोई बुधवार को आदमपुर हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमेशा भजनलाल परिवार का मान-सम्मान बनाए रखा है और इस बार भी समूचे लोकसभा क्षेत्र में माहौल अपने पक्ष में ही है। स्व. चौ. भजनलाल ने हमेशा आपके बीच रहकर आपके दुख-सुख में साथ दिया है, वहीं अब कुलदीप बिश्नोई आपके हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। रेणुका बिश्नोई ने कहा कि सतपाल सांगवान जैसे बिकाऊ व सत्ता के दलालों को जनहित की बात करना शोभा नहीं देता, क्योंकि उन्होंने जनता व चौ. भजनलाल के विश्वास की बोली लगाई है। जनसंर्पक अभियान में उनके साथ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, रेणु शर्मा, पवन खारिया, मनीष ऐलावादी, सुखबार डूडी, सतबीर गोदारा, ज्योति बैंदा, घनश्याम शर्मा एवं हजकां नेता प्रवीण बिश्नोई, विनोद ऐलावादी, जयबीर गिल, मानसिंह दहिया, राजाराम खीचड़, सुभाष फर्नाडिज समेत अनेक भाजपा एवं हजकां कार्यकर्ता उपस्थित थे।


हजकां-भाजपा गठबंधन की रैली अब 9 को
हिसार,28 सितम्बर: हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के चुनाव प्रचार के लिए प्रस्तावित रैली अब 9 अक्टूबर को होगी। यह जानकारी हजकां के मीडिया प्रभारी संजय गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि हिसार के पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में होने वाली इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आदि सहित भाजपा के अनेक केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे।

ओमप्रकाश चौटाला 29 व 30 सितम्बर को बवानीखेड़ा विधानसभा मे
43 गांव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
हिसार 28 सितम्बर:इनेलो प्रमुख व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला 29 व 30 सितम्बर को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर 43 गांव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा इनेलो प्रत्याशी 29 सितम्बर को उकलाना विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राव अजीतङ्क्षसह 1 व 2 अक्तूबर को हांसी विधानसभा क्षेत्र के 16 गांव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए इनेलो के जिला प्रवक्ता राजमल काजल ने बताया कि श्री चौटाला 29 सितम्बर को कङ्क्षलगा, खरक, सिरसा घोधड़ा, निनाण, पालूवास, नाथुवास, कालूवास, ढाणी हरसुख, रिवाडी खेड़ा, सैय, चांग, मिताथल, गुजरानी, धुसकानी, तिगड़ाना, बड़ेसरा, धनाना, तालू, जताई, सुखपुरा, मुंढाल कलां, मुंढाल खुर्द व 30 सितम्बर को गांव ढाणी कुशाल, ढाणी चौराहापुर, सिकन्दपुर, मिलकपुर, दुर्जनपुर, बड़सी, जीतखेड़ी, अलखपुरा, सिवाना, खेड़ी दौलतपुर, कुगंड़, भैणी, सिवाड़ा, पुर, जाटु लुहारी, मंढाणा, प्रेम नगर, सुई, बलयालि, सुमरा खेड़ा, बवानीखेड़ा शहर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

अजय की 29 सितम्बर को  उचाना  में डोर-टू-डोर  अपील 
उचाना 28 सितम्बर:डा.अजय चौटाला 29 सितम्बर को प्रात: अनाज मंडी उचाना  में डोर-टू-डोर दौरा कर व्यापारी भाईयों से रूबरू होकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। दोपहर बाद इनेलो प्रत्याशी अजय चौटाला उकलाना विधानसभा क्षेत्र के हसनगढ़, उकलाना गांव, मदनपुरा, कुंदनपुरा, मुगलपुरा, शंकरपुरा, चमारखेड़ा, खैरी, ढ़ाणी चहल, साहू, दौलतपुर का दौरा कर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।


सरकार ने  भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए-अनिल विज

हिसार 28 सितम्बर: भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा का यह कहना कि वे भ्रष्टाचार से दुखी हैं, बड़ा ही हास्यास्पद है, क्योंकि उनकी सरकार ने तो 7 साल में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। वे बुधवार को हांसी हलके में गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में एक दर्जन गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले की भांति चुनावों आते ही फिर से मुख्यमंत्री हुड्डा लोगों को गुमराह करने के लिए आ गए हैं, परंतु हिसार क्षेत्र के लोग उनसे अब सवाल जवाब कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई भिवानी की तरह ही इनेलो प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला को करारी शिकस्त देंगे। गठबंधन को मिल रहे जनसमर्थन से यह साफ हो गया है कि हिसार क्षेत्र व प्रदेश की जनता कांग्रेस व इनेलो से ऊब चुकी है व बदलाव चाहती है। यह उपचुनाव राजनीतिक बदलाव का रास्ता तैयार करेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोगों को कुलदीप बिश्नोई को जीत ही नहीं, बल्कि रिकार्ड जीत दिलाएं। इस अवसर पर उनके साथ हजकां के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. धमबीर यादव, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ व नरेश यादव , हलका प्रधान रविन्द्र बहार, राजपाल सिंघवा, रवींद्र मक्कड़, तेजबीर मलिक, रमेश धानक व भाजपा हलका प्रधान रामस्वरूप पोपली भी उपस्थित थे।

हिसार लोकसभा क्षेत्र में कुलदीप की आंधी-गुर्जर
बरवाला 28 सितम्बर:पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 13 अक्तूबर का दिन हिसार लोकसभा क्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक है। गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में भारी मतदान करके क्षेत्र की खोई राजनीतिक चौधर को वापिस लाने का काम करे। वे बुधवार को बरवाला हलके के एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा एवं ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा जनता को लूटकर अपने घरों को भरा है। चुनावों के समय ये जनता को बरगलाना शुरू कर देते हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र की समझदार एवं परिपक्व जनता भ्रष्टाचारियों के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में हजकां-भाजपा गठबंधन की आंधी चल रही है। 17 अक्तूबर को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो इनेलो व कांग्रेस के पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। बेलगाम महंगाई बढ़ाकर जनता का खून चूसने वाली कांग्रेस से लोग तंग आ चुके हैं। दौरे में उनके साथ हजकां नेता सुभाष टाक, श्याम सिंह राणा, भाजपा नेता रामफल नैन, अजय जांगड़ा, सतबीर शर्मा समेत अनेक भाजपा एवं हजकां कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्मृति ईरानी 7 को हांसी में
हांसी28 सितम्बर: : छोटे पर्दे की ख्याति प्राप्त अभिनेत्री व पूर्व सांसद स्मृति ईरानी 7 अक्तूबर को हांसी आएंगी। यह जानकारी भाजपा लोकसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी डॉ. योगेश बिदानी ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा स्मृति ईरानी हांसी हलके में हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान चलाएंगी।

No comments:

Post a Comment