Pages

Ads 468x60px

14.9.11

कांग्रेस को अपने किए की सजा मिलेगी-दुष्यंत चौटाला
मंडी आदमपुर। इनेलो प्रत्याशी डा.अजय सिंह चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने आज आनाज मंडी में डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इस समय पूरादेश भ्रष्टाचार को समाप्त करने में एकजुट है। ऐसे में हिसार लोकसभा के उपुचनाव में भी जनता भ्रष्टाचार में सिर तक डूबे कांग्रेसियों को सबक सिखाने के मूढ़ में है। हिसार लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपनी जमानत तक बचाने के लाले पड़ जायेंगे। किसानों से सस्ते भाव में जमीन हड़प कर प्रोपर्टी डिलिंग का काम करने वाली कांग्रेस सरकार को इस चुनाव में अपने किए की सजा अवश्य मिलेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश दोनों में सरकार का नेतृत्व कमजोर नेताओं के हाथ में है। हरियाणा प्रदेश में पहली बार नौकरी के पैसे वापिस मांगने पर सरपंच की हत्या करने में मंत्री का नाम सामने आया। मुख्यमंत्री ने मंत्री को दोषी मानते हुए पद से तो हटा दिया परंतु उसे जेल नहीं भेजा। इससे साफ हो जाता है कि सीएम भ्रष्टाचारी व हत्यारों को बचाने का काम कर रहे हैं। हजकां-भाजपा को बरसाती गठबंधन बताते हुए कहा कि कुलदीप बिश्रोई की हार के साथ ही यह गठबंधन पानी के बुलबुले की तरह टूट जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद् के वाईस चैयरमेन सिद्धार्थ गोदारा, आदमपुर हलका युवा प्रधान रामप्रसाद गढ़वाल, शहरी प्रधान अशोक यादव, नरेंद्र नूनियां,आदराम बिश्रोई, सुशील ऐलावादी,सुनील लाडवी, नरेंद्र नूनियां, रवि सिवाच,सुभाष जांगड़ा सहित काफी संख्या में पार्टी के युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कन्या के जन्म पर भी कुआं पूजन
मंडी आदमपुर।गांव ढाणी मोहब्बतपुर में ओमप्रकाश के घर जन्मी उनकी पौत्री प्रतिज्ञा के जन्म पर खुशियां मनाकर कुआं पूजन किया गया। भतेरी पत्नी अनिल कुमार ने 4 अगस्त को कन्या को जन्म दिया। अपने घर जन्मी कन्या को लडक़ा मानकर उसके परिजनों ने कन्या की मां का कुआं पूजन करवाने का निर्णय लिया। दादा ओमप्रकाश, दादी कृष्णा देवी, ताऊ रविंद्र व रोशनी देवी,परमेश्वरी, जगदेई, विमला ने कन्या जन्म पर लडक़े के जन्म की भांति सभी रीति.रिवाजों का निर्वहण कर खुशियां मनाते हुए कन्या की मां भतेरी का कुआं पूजन करवाकर समाज को लडक़ा.लडक़ी में भेदभाव खत्म करने का सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन मानसिंह दहिया व पूर्व सरपंच साहब कौर ने नवजात कन्या का आशीर्वाद दिया।

 व्यापारी मिलन समारोह का न्यौता दिया
मंडी आदमपुर। व्यापारियों के एक शिष्ट मंडल  ने पूरे शहर में दुकान-टू-दुकान जाकर व्यापारियों को 16 सितम्बर को होने वाले व्यापारी मिलन समारोह का न्यौता दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपू ग्रोवर ने बताया कि 16 सितम्बर को गुरु जम्भेश्वर धर्मशाला में शाम को 6 बजे व्यापारी-मिलन समारोह का आयोजन गया है। इस समारोह में हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई मुख्यातिथि होंगे। इस सम्मेलन में व्यापारियों को लेकर पार्टी की नीतियों पर विस्तृत प्रकाश ड़ाला जाएगा। साथ व्यापारियों से प्रदेश में व्यापार को और अधिक सुगम बनाने के बारे में राय जानी जाएगी। इस सम्मेलन में आदमपुर के करीब 5 हजार व्यापारी भाग लेंगे। 

कांग्रेस को नहीं मिल रहा प्रत्याशी-खारिया
मंडी आदमपुर। हिसार लोकसभा के उपचुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई की जीत एक लाख से अधिक वोटो से होगी। यह बात प्रैस को बयान में भाजपा नेता पवन खारिया ने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में घिरी कांग्रेस को अब उपचुनाव में प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है। इसलिए वह पराजय की माला पहने वाले बलि के बकरे की तलाश में लगी हुई है। वहीं इनेलो को हार निश्चित दिखाई देने लगी है। सबसे पहले प्रत्याशी घोषणा के बाद भी इनेलो कहीं भी अपना चुनावी कार्यलय या गतिविधि नहीं चला पाई है। इससे स्पष्ठ है कि इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं को पराजय साफ दिखाई देने से मायूसी में डूबे हुए है। उन्होंने कहा कि राजग प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई आज हिसार लोकसभा के लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। राजग के नेता जहां भी जाते हैं वहां लोगों का हजूम लग जाता है। भाजपा नेता ने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनाव की जीत के बाद राजग प्रदेश में अपनी सरकार बना जनता को भ्रष्टाचार व भयमुक्त सरकार देगा। 
धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस
मंडी आदमपुर। हिंदी दिवस आदमपुर में काफी धूमधाम से मनाया गया। शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर कविता पाठ व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक पपेंद्र ज्याणी ने हिंदी के महत्व पर विस्तृत प्रकाश ड़ालते हुए इसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा बताया। श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक मा.गुलाब सिंह शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र की पहचान है। इसलिए इसका सम्मान करना हमारा परम कत्र्तव्य बन जाता है। बालभारती स्कूल में निदेशक जेपी पाहवा ने हिंदी की विकास यात्रा पर विस्तृत प्रकाश ड़ाला। व्यापार मंडल विश्वास स्कूल में प्राचार्या साध्वी डा. सलिलेश विश्वास के निर्देशन में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है। भारत देश ने आजादी के बाद जिस तेजी से विकास किया है-वह हिंदी भाषा के कारण ही सम्भव हो पाया है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। 

नहर टूटने से बर्बाद फसलों का मुआवजा दे सरकार : हजकां
मंडी आदमपुर। हरियाणा जनहित कांग्रेस ने जाखोद माइनर टूटने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी के आदमपुर हलका प्रभारी प्रवीण बिश्नोई, हलका प्रधान विनोद ऐलावादी व वरिष्ठ नेता जयबीर गिल ने कहा कि सरकार की लापरवाही से जाखोद माइनर टूट गई जिससे किसानों की छह महीने के खून-पसीने से तैयार की गई फसलें बर्बाद हो गई। उन्होंने सरकार से 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। हजकां नेताओं ने कहा कि फसलें बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट छा गया है। किसानों की फसलें इस तरह से नष्ट होने से उनके परिवारों को गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए सरकार मुआवजा राशि तुरंत जारी करे। उन्होंने कहा कि हजकां ही किसानों की सच्ची हितैषी है तथा किसानों की बेशकीमती जमीन को बचाने के लिए पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। हजकां नेताओं ने भाजपा-हजकां गठबंधन के बाद से इनेलो व कांग्रेस में खलबली मच गई है। हिसार लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई रिकार्ड वोटों से विजयी होंगे।


मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत चलाया पौधरोपण अभियान
मण्डी आदमपुर।नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे मेरी धरती मेरा कर्तव्य अभियान के तहत आदर्श युवा क्लब मण्डी आदमपुर, जय हिन्द युवा संगठन ढाणी लाखपुल, शहीद भगतसिंह युवा क्लब दड़ोली व भाईचारा युवा समिति सदलुपर द्वारा संयुक्त रूप से गांव आदमपुर के लाखपुल माईनर, ढाणी सदलपुर के राजकीय विद्यालय, दड़ौली के चारागाह तथा गुरू जम्भेश्वर मङ्क्षदर में पौधारोपण अभिायान चलाया गया, जिसके तहत क्लब सदस्यों ने नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक समन्वयक सुमित पूनियां के नेतृत्व में लगभग एक हजार पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ जयहिन्द युवा क्लब के प्रधान व समाजसेवी मेजर नरषोत्तम बिश्रोई ने किया। उन्होनें कहा कि आज के युग में पौधारोपण सबसे से बढकर कोई पुणीत कार्य नहीं है तथा पौधारोपण का पुण्य हजारों यज्ञों से बढकर है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब के सुरजीत ज्याणी, छेलूराम पूनियां, औमविष्णु बैनीवाल, कृष्ण गोदारा, रमन गुप्ता, रवि गर्ग, प्रकाश खन्ना, सुरेश भादू, दड़ोली से सुरेन्द्र सोनी, जयवीर सिगड़, भाईचारा युवा समिति के सुन्दर डेलू, राकेश, गोविंद गर्ग, रामप्रसाद, बलबीर, हेमंत, नरेन्द्र, रजनीश, पवन, प्रतीक, आशीष आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment