Pages

Ads 468x60px

19.9.11

पूर्व मंत्री का बेटा हजारों समर्थकों सहित इनेलो में शामिल
हिसार,19 सितंबर। हरियाणा प्रदेश के कदावर हरिजन नेता व पूर्व मंत्री रहे स्वार्गीय जगन्नाथ के सुपुत्र व उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी जितेंद्र नाथ आज हजकां छोड़ कर अपने हजारों समर्थकों सहित इनेलो में शामिल हो गए। उनके साथ हजकां के आधा दर्जन अन्य पदाधिकारियों ने भी इनेलो का दामन थामा। उन्होंने यह घोषणा आज सेक्टर 15 स्थित आवास पर डा. अजय सिंह चौटाला की उपस्थिति में की। पार्टी के प्रधान महासचिव व इनेलो प्रत्याशी डा. अजय सिंह चौटाला ने जितेंद्र नाथ का पार्टीं में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा है, उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। पार्टी में शामिल होने वालों में हजकां पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोयत, जिला महासचिव रहे बलजीत ढुल, सुरजभान सांगवान, बवानीखेड़ा किसान सेल के उपप्रधान लक्खीराम, अरविंद्र गोयत प्रमुख हैं। यह सर्वविदित है कि स्व. जगन्नाथ भिवानी जिले के बवानी खेड़ा हलके में कई दशक तक एक प्रभावशाली नेता रहे हैं। वे अनेक बार विधायक एवं हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कुछ लोग अपनी हार देख कर उनपर प उनके परिवार पर व्यक्तिगत रूप से छींटाकशी करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले आत्म-मंथन करें कि किसके शासनकाल में भ्रष्टाचार की नींव रखी गई। इतना ही नहीं जब चंडीगढ़ में लोग किसी काम से जाते थे तो उन्हें दो टूक जवाब मिलता था कि चंडीगढ़ आने की बजाय वहीं पर पैसे देकर काम निकलवा लेते।कांग्रेस द्वारा विकास कार्यों का ढिढोंरा पिटने के सवाल पर डा. चौटाला ने कहा कि हिसार शहर की सडक़ें स्वयं बयान कर रही हैं कि पिछले सात वर्षों से यहां कितना विकास हुआ है।इनेलो में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वर्गीरू जगन्नाथ के सुपुत्र जितेंद्र नाथ ने पत्रकारों को बताया कि पिछले कई सालों से वे कुलदीप बिश्रोई के साथ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुलदीप बिश्रोई का जनता से कोई लेना देना नहीं है और आम आदमी  तो कुलदीप से मिलना दूर की बात वे पार्टी के नेता को भी मिलने का टाईम नहीं देते। जबकि डा. अजय सिंह चौटाला 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं और कोई भी किसी भी समय उनसे मिल सकता है। उनसे मिलने के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्रोई ने अपने साथ रहने वाले नेताओं को भी पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्रोई की पार्टी का कोई जनाधार नहीं है और आने वाला समय इनेलो का है। उन्होंने इनेलो को किसान, गरीब, पिछड़े व मजदूर हितैषी पार्टी बताया। 

सालों से हिसार का विकास ठप है- कुलदीप
हिसार, 19 सितंबर : हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि स्वर्गीय चौ. भजनलाल हमेशा से ही आपके सुख-दुख के साथी रहे हैं। उन्होंने जीवनभर आप लोगों की सेवा की है तथा आपके दुख-दर्द को समझकर उसका हल निकालने का भरपूर प्रयास किया है। हिसार लोकसभा क्षेत्र का विकास करवाने में उन्होंने कोई कौर-कसर नहीं छोड़ी। पिछले 16 सालों से हिसार का विकास ठप पड़ा है। यहां न बिजली-पानी है, न सडक़ व परिवहन और न ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलता है। कुलदीप बिश्नोई रविवार शाम हिसार शहर के सूर्य नगर व मील गेट क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केवल रोहतक का विकास करवाया है। इन कार्यक्रमों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सूर्य नगर में भीम सिंह यादव व मील गेट पर राजेश मेहंदिया आदि के नेतृत्व में लोगों ने फूल-मालाओं व पगडिय़ों के साथ उनका सामूहिक अभिनंदन किया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह आपने तय करना है कि रोहतक व सिरसा के लोगों को अपना नेता चुनते हो या फिर हमेशा से ही आपके परिवार के सदस्य की तरह रहने वाले चौ. भजनलाल परिवार को यह जिम्मेदारी सौंपते हैं। उनका बेटा होने के नाते अब मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चौ. भजनलाल के अधूरे सपनों को पूरा करूं। चुनाव जीतने के लिए ये लोग आपको तरह-तरह के झांसे देंगे और आपने विवेक से काम लेकर इनके झांसों में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन के बाद से इनेलो व कांग्रेस खेमों में खलबली मच गई है। आपकी और हमारी जीत निश्चित है। अजय और जयप्रकाश तो दूसरे नंबर पर आने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता, रवि सैनी व कर्ण सिंह रानौलिया ने कहा कि पिछले 7 साल के कांग्रेस शासन में सबसे ज्यादा मार युवा वर्ग पर पड़ी है। सरकारी नौकरियां सरेआम नीलाम हो रही हैं तथा रोजगार के साधन घटते जा रहे हैं। शिक्षा का पूरी तरह से व्यापारीकरण कर दिया गया है, जिससे युवा वर्ग कुंठाग्रस्त है। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि हिसार क्षेत्र में फिर से विकास की गंगा बहे तो उनका साथ दें और हजकां-भाजपा गठबंधन को मजबूत बनाकर भ्रष्टाचारियों व गुंडातत्वों को सबक सिखाए। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण, डॉ. एसएस पानू, सुरेश गोयल धूपवाला, राजबाला सांगवान, अरविंद शर्मा, हजकां जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह पनिहार, कृष्णा यादव, गुलजार काहलों, रामनिवास राड़ा, पार्षद पंकज दीवान व प्रहलाद सिंह, अजय जांगड़ा, दर्शना सोनी, भंती देवी भी उपस्थित थे। 
अगली सरकार गठबंधन की : किशन सांगवान
उकलाना, 19 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान ने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन ऐतिहासिक है और प्रदेश की अगली सरकार गठबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को जीत दिलाने के लिए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक कर देंगे। वे गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में उकलाना हलके में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा को जीरो कहने वाले विरोधियों को 17 अक्तूबर को पता चल जाएगा कि कौन हीरो हैं व कौन जीरो। प्रदेश की जनता ने इनेलो व कांग्रेस के सफाए का संकल्प ले लिया है और हिसार उपचुनाव के नतीजे से साबित हो जाएगा कि जनता किसके साथ है। उन्होंने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन के रूप में जनता के सामने बेहतरीन विकल्प है और गठबंधन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करके कांग्रेस एवं इनेलो के दागदार छवि के नेताओं को राजनीति से बाहर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी अपने आंदोलन से यही संदेश जनता के सामने दिया है कि बेदाग एवं लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाले नेताओं को आगे लाएं। कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा संघर्ष एवं मेहनत की राजनीति की है और उनके राजनीतिक जीवन पर कोई दाग नहीं है। यह प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। हजकां नेत्री राजबाला उकलाना व सुनीलपाल वाल्मीकि ने लोगों  से सवाल किया कि क्या आप चौटाला परिवार जिनको कभी भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेलों में जाना पड़ सकता है को वोट देंगे या फिर रिकार्ड तोड़ घोटाले करने वाले कांग्रेसी नेताओं को वोट देंगे? उन्होंने कहा कि जनता को इनेलो व कांग्रेसी नेताओं की चिकनी चुपड़ी बातों में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेते हुए कुलदीप बिश्नोई को विजयी बनाना चाहिए। इसी में पूरे प्रदेश एवं हिसार क्षेत्र की जनता की भलाई है। इन जनसंपर्क अभियान में उनके साथ सुरेंद्र पूनिया, जितेंद्र जोग, कुलदीप ज्ञानपुरा, रामनिवास, राजेश, मंदीप पुनिया सरहेड़ा, सतीश कुमार, राजकुमार रोहिला, पंडित सीताराम मतलोडा, रोहताश बेरवाल, होशियार सिंह, मंजीत सिंह, रामफल सिंह आदि सहित भारी संख्या में हजकां-भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जब म्हारे थारे सुख-दुख,टोटे-नफे सांझे,तै फेर बोट अलग क्यों: चौटाला
बरवाला, 19 सितंबर। जब म्हारे थारे सुख -दुख व टोटे-नफे सांझे हैं तै फेर बोट भी हमनै एक्कै जगह पै डालनी चाहिए ताकि अपनी मनपंसद सरकार बना कै अपनी मर्जी के काम करा सकां, अर हमनै किसी के आगै हाथ ना फलाने पड़ै। ठेठ हरियाणी अंदाज में यह बात इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने आज बरवाला विधानसभा के दर्जनों गांव जुगलान, तलवण्ड़ी, धांसु, सुलखनी, बुगाना, पंघाल, ढाणी प्रेमनगर देवीगढ़ पूनिया आदि गांवों में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी डा. अजय सिंह चौटाला के लिए वोट मांगने की अपील के साथ-साथ आगामी 25 सितम्बर को हिसार में होने वाली जननायक चौ.देवीलाल सम्मान दिवस रैली में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया। चौटाला ने कहा कि जनता के सुख दुख की साझी रही इनेलो को छोड़कर वर्तमान में प्रदेश में किसी अन्य पार्टी का कोई वजूद नही है। ऐसे में आप अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए जात-पात व धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को पूरी तरह से नकार कर इनेलो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर अपने सुनहरे भविष्य की नींव रखें। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष उमेद लोहान, हल्का बरवाला प्रभारी सुरेंद्र दहिया, पूर्ण सिंह डाबडा, पूर्व मंत्री कवंल सिंह, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्यान,रणवीर, अजीत खरकड़ी, शमसेर गिल, कृष्ण दहिया, रायसिंह पुनिया, रामअवतार धारीवाल, मनोहर भाकर, राजू भगत, राजू नैयाना, सत्यवान बिचपडिय़ा, विरेंद्र नरवाल, सत्यवान कुहाड़ आदि नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जनता बदलाव चाहती है- कृष्णपाल गुर्जर  
हांसी, 19 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज आम आदमी को मकान बनाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी हैं, परंतु चौटाला परिवार ने प्रदेश को लूटकर देश तथा देश के बाहर अनेकों फार्म हाउस, कोठियां एवं महल खड़े कर लिए हैं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला एवं उनके दोनों पुत्रों पर देश की विभिन्न अदालतों में भ्रष्टाचार के मामलों में माननीय न्यायालयों में भी आरोप तय हो चुके हैं। वहीं कांग्रेसियों ने किस प्रकार से देश एवं प्रदेश की जनता को लूटा, यह हम सबके सामने आ गया है। वे सोमवार को गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में हांसी हलके के शेखपुरा, ढाणी राजू, ढाणी गुजरान समेत आधा दर्जन में गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। कृष्णपाल गुज्जर ने कहा कि उपचुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी की जीत ही भ्रष्टाचारी एवं गुंडातत्व राजनीतिज्ञों के खिलाफ जनता की जीत होगी। कुलदीप बिश्नोई की जीत के साथ ही यह तय हो जाएगा कि देश एवं प्रदेश में अगली सरकार गठबंधन की बनने जा रही है।  प्रदेश की जनता चौटाला परिवार व कांग्रेस से पूरी तरह से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। हिसार लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत इस बदलाव की प्रथम शुरूआत होगी। उन्होंने लोगों से धोखेबाज, भ्रष्टाचारी एवं गुंडातत्वों से दूर रहने की अपील करते हुए स्वच्छ एवं साफ छवि के नेता कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुलदीप बिश्नोई की जीत के लिए दिन-रात एक कर देगी। भाजपा एवं हजकां की नीतियां आपस में मिलती हैं और प्रदेश की जनता भी यही चाहती थी कि दोनों मिलकर कांग्रेस एवं इनेलो को सबक सिखाए। उनके साथ पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, भाजपा नेता मंदीप मलिक, अशोक कनौजिया, प्रवीण बंसल, पे्रम वर्मा, दर्शन गिरधर, मोहन लाल चानणा, अरविंद लोहान, गौरव दत, हजकां नेता रविन्द्र बहार, रविन्द्र मक्कड़, रत्न सिंह सैनी, महेन्द्र घोड़ेला, बेगराज यादव, जयनारायण गुर्जर, आजाद जांगड़ा समेत भारी संख्या में भाजपा- जकां नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


दुष्यंत चौटाला ने मांगे डोर टू डोर वोट
कहा-अजय चौटाला ही है प्रदेश का विकास करवाने में सक्षम
मंडी आदमपुर, 19 सितंबर:हिसार लोकसभा क्षेत्र से ईनैलो प्रत्याशी व पार्टी के राष्ट्रिय महा सचिव डॉ० अजय चौटाला के बड़े पुत्र व युवा ईनैलो नेता दुष्यंत चौटाला ने आज स्थानीय मैन बाजार, एडीशनल मण्डी, लेडीज मार्केट व अनाज मण्डी में जनसम्पर्क अभियान चलाकर अपने पिता हेतू वोटों की अपील की। उन्होनें कहा कि अजय चौटाला सबसे अनुभवी उम्मीद्वार है तथा प्रदेश का विकास करवाने में वे ही सक्षम है। उन्होनें कहा कि अजय चौटाला की सोच, छवि व कार्यप्रणाली अन्य प्रत्याशियों से कहीं बेहतर है उन पर को ई उंगली भी नहीं उठा सकता। दुष्यंत ने कहा कि अजय चौटाला ने ईनैलो सरकार के दौरान रिकार्ड विकास कार्य करवाकर साबित भी कर चुके है कि इस मामले में उनका कोई सानी नहीं है तथा वे आज भी कार्यकर्ताओं व जनता के लिए चौबीसों घण्टे तैयार रहते है।   युवा चौटाला आज सबसे पहले अनाज मण्डी में पंहुचे तथा कार्यकर्ताओं से मिले इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनको व्यापारियों के धरने के बारे में बताया तो वे सीधे हरियाणा कॉटन जिनिंग एसोशिएशन द्वारा कपास पर मार्केट फीस कम करने की मांग को लेकर मार्केट कमेटी के बाहर व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे धरने को समर्थन देने पंहुचे। जहां व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि ईनैलो सरकार आने पर व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। दुष्यंत ने कहा कि मार्केट टेक्स कम करने की मांग इनैलो पहले ही सरकार सये करती आ रही है तथा पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला ने पूरे प्रदेश में व्यापारियों के बीच जाकर समस्यांए जानने तथा सरकार आने पर उनका समाधान करने का वादा किया हुआ है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में इनैलो की सरकार आने पर अपने कहे अनुसार व्यापारियों के टैक्स कम किए जायेंगे तथा व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद चौटाला अनाज मण्डी में ही खाद लेने हेतू लाईनों में लगे किसानों के बीच पंहुचें तथा उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने दुष्यंत को समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होनें कहा कि ईनैलो सरकार के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं थी व कांग्रेस सरकार की गलत नितियों के कारण किसान,व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर सहित सभी वर्ग परेशान है। उन्होनें किसानों से अपने उम्मीद्वार डॉ०अजय चौटाला को जिताने की अपील की तथा आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आने पर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।  इसके बाद उन्होनें कार्यकर्ताओं के साथ बाजारों में वोटों की अपील की। युवा चौटाला को अपने मध्य पाकर लोग गदगद दिखाई दिए तथा जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। विशेषकर युवा वर्ग में उनके प्रति आर्कषण का माहौल दिखाई दिया व युवा उनकी एक झलक पाने को उत्सुक दिखई दिए।  इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गोदारा, रामप्रसाद गढवाल, अशोक यादव, सुग्रीव चौधरीवाली, मोहन गोदारा, अमन गोदारा, सुभाष दांवा,मेहरचंद छिम्पा, रवि गर्ग, रमन गुप्ता, महेन्द्र चबरवाल, प्रकाश खन्ना,आदि कार्यकर्ता  व्यापारी व कॉटन एसोशिएशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment