Pages

Ads 468x60px

5.5.11


 सावरकर  भारत माता के वीर सपूत थे
 मंडी आदमपुर:श्री कृष्ण प्रणामी हाई स्कूल में वीर सावरकर जयंती आर्य समाज के  तत्वावधान में प्राचार्य हरिकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्वास पब्लिक स्कूल की प्राचार्या ज्योति बैंदा, ब्लॉक समिति के वाईस चैयरमेन मांगेराम सिंगला व आचार्य अशोकपाल ने शिरकत की। अपने संबोधन में मांगेराम सिंगला ने कहा कि वीर सावरकर सच्चे अर्थों में भारत माता के वीर सपूत थे। उन्होंने अपने लहू से न केवल भारत माता को सींचा बल्कि उन्हें फिरंगियों की बेडिय़ों से निकाल आजादी का उपहार भी दिया। इस दौरान उन्होंने वीर सावरकर की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश भी ड़ाला। ज्योति बैंदा ने कहा कि वीर सारकर किसी व्यक्ति विशेष का नाम न होकर एक विचार धारा का नाम है। एक साजिश के तहत नेताओं ने उनका साहित्य आम आदमी से दूर कर दिया है। आज आवश्यकता है कि हम लोग उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए साहित्य को घर-घर पहुंचाए, ताकि आम आदमी को पता चल सके कि वीर सावरकर हमारी आजादी के लिए किस प्रकार के घोर कष्ट सहन किए। इस दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी को अनेक प्ररेणादायक किस्से सुनाते हुए कहा कि यदि आज भी युवा पीढ़ी वीर सावरकर का अनुशरण करे तो भारत को विश्वशक्ति बनने में अधिक देर नहीं लगेगी। वहीं आचार्य अशोकपाल ने कहा कि वीर उसी को कहा जाता है जो मानव हित में वेद में बतलाए गए मार्ग पर चलकर कार्य करने का साहस रखे। इस दौरान उन्होंने वीर सावरकर के जीवन का तुलनात्मक वर्णन करके श्रोतागणों को काफी प्रभावित किया। 


आदमपुर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई
मंडी आदमपुर:भगवान परशुराम जयंती आदमपुर में धूमधाम से मनायी गई। शिव कालोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता चैयरमेन मानसिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान बोलते हुए करतारचंद शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम ने पूरे विश्व के समक्ष अन्याय के खिलाफ लडऩे का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए एकजुट होकर फिर से सिहंगर्जन करके सरकार को जगाना होगा। वहीं रमेश ओझा ने ब्राह्मण महासभा के पिछले पांच माह के कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम ने जो सिद्धांत मानव जाति के लिए निर्धारित किए वे आज भी प्रासांगिक है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदा से ही विश्व गुरु रहा है। अब सिद्धांतों से भटक जाने के कारण हमें दुर्दशा का शिकार होना पड़ रहा है। पीडी कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण ने शिक्षा की ज्योति विश्व में जलाई थी। आज भी ब्राह्मण समाज के पास ज्ञान का आपार भंड़ार है। वहीं गजानंद शर्मा ने कहा कि समाज को एकरुप में आते हुए मानव कल्याण में अपना समय देना चाहिए। शिव कालोनी में बनने वाली ब्राह्मण धर्मशाला पूरे आदमपुर समाज के लिए हितकारी साबित होगी। उन्होंने कहा ब्राह्मण को कभी भी किसी जाति विशेष में नहीं बंधना चाहिए वह ज्ञान का स्त्रोत है। इसलिए सभी जातियों को सबल में सक्षम बनाने की जिम्मेवारी भी ब्रह्मण की आ जाती है। इससे पूर्व जयंती पर गोकूलानंद शास्त्री के सान्निध्य में हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान रामअवतार शर्मा, राकेश शर्मा, राजीव शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, मा.तोलाराम, मांगेराम, सत्यनारायण शर्मा, सीताराम शर्मा, मामराज मिश्रा, पवन शर्मा, गिरधारी शर्मा, चेतराम शर्मा, रणधीर शास्त्री सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

जहर के सेवन से महिला की मौत
मंडी आदमपुर:गांव सीसवाल में मुजारे का काम कर रहे राजस्थान के गांव पुंदरास निवासी एक महिला की संदिग्ध परस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम हिसार के सामान्य अस्पताल में करवाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में गांव सीसवाल में रह रहे परसराम की पत्नी सुमित्रा (38) पिछले काफी दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने बुधवार को कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं जब उसकी गंभीर हालत का पता उसके परिजनों को लगा तो वे उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसने गंभीर हालत के चलते उपचार के दौरान गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जें में ले लिया। हिसार के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। महिला अपने पीछे पति के अलावा 2 लडक़े व 3 लड़कियां छोड़ गई है। 

No comments:

Post a Comment