Pages

Ads 468x60px

24.10.11

वे जनता के प्रति कैसे वफादार हो सकते हैं.........
बरवाला , 24 अक्टूबर। कांग्रेसी नेता दोहरे चरित्र व  स्वार्थी प्रवृत्ति के लोग हैं। ऐसे नेताओं ने न केवल अपनी पार्टी को धोखा दिया बल्कि जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। जो कांग्रेसी नेता अपनी पार्टी के प्रति वफादार नहीं हो सकते, वे जनता के प्रति कैसे वफादार हो सकते हैं। यह बात इस उपचुनाव में प्रमाणित हो चुकी है। ये शब्द इनेलो के प्रधान महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने कही। वे सोमवार को बरवाला में डा. अनंतराम बरवाला के योगाश्रम में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर डा. अजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। डा. चौटाला ने उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनका आभार जताया और दीपावली पर्व की शुभकामनाएंदी। पार्टी महासचिव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में जरा भी नैतिकता है तो वह अपनी नैतिक हार स्वीकारे और दूसरों पर इल्जाम लगाने की बजाय जनता के बीच जा कर कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जमानत जब्त की जिम्मेवारी स्वयं लें और सीएम पद से तुरंत त्यागपत्र दें। क्यों कि हिसार संसदीय सीट का उपचुनाव की कमान मुख्यमंत्री ने संभाली थी और इसे उन्होंने अपना चुनाव कहा था। उन्होंने कहा यह इनेलो कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम था कि मतदान से पूर्व ही सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इनेलो की जीत सुनिश्चित मान कर कांग्रेसी नेताओं ने अपना वोट बैंक हजकां-भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ट्रांसफर करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की हाल ही हुई बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने स्वयं यह बात प्रमाणित की है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियों ने हजकां के पक्ष में मतदान करवाया। मुख्यमंत्री हुड्डा की कांग्रेसी नेताओं द्वारा हजकां के पक्ष में मतदान करवाने की स्वीकारोक्ति के बाद सब कुछ शीशे की तरह साफ हो गया है कि हजकां प्रत्याशी की जीत किसके दम पर हुई है। डा. अजय चौटाला ने आह्वान किया कि दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए जा रहे जात-पात के जहर से आपसी भाईचारा समाप्त न करें क्योंकि ऐसे राजनीतिक दलों के मंसूबे प्रदेश में अमन व शांति भंग सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करना है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने इस प्रदेश को अपने खून व पसीने से सींचा है। इनेलो कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर प्रदेश में जातिवाद पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में हर बिरादरी ने अपने समर्थन देकर ऐसी ताकतों को करारा जवाब दिया है। इनेलो नेता ने कहा कि रतिया व आदमपुर के उपचुनाव फिर से सिर पर हैं और कार्यकर्ता सामाजिक सोहार्द बनाए रखते हुए ऐसे दलों को सबक सीखाने के लिए अभी से मुश्तैदी से जुट जाएं। बैठक को जिला प्रधान उमेद लोहान, पूर्व मंत्री कंवल सिंह, राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापति, किसान प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, डा. अनंतराम बरवाला सत्यवान बिचपड़ी, वेद नारंग ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

रंगोली में राधेकृष्णा ग्रुप प्रथम रहा 
आदमपुर, 24 अक्टूबर। मदर्स प्राइड कान्वेंट स्कूल में दीवाली पर रंगोली, कार्ड मेकिंग, दीया व थाली सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक कलाकृति बनाकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डायरेक्टर धर्मबीर जांगड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को जहां हमारे त्योहारों की जानकारी मिलती है वहीं उनकी बोद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। अध्यापक संजय कुमार के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता में राधेकृष्णा ग्रुप ने पहला, सिमरन ग्रुप ने दूसरा तथा शेखर ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिता में मुस्कान, रंजना, अंकिता, भूमिका, विनय, किरण, अभिषेक, हर्षित, पारस, खुशबू, भूमिका, कनिका, रजत व साक्षी प्रथम रहे। इस मौके पर हेमलता शर्मा, गुरप्रीत, गोविंद गोयल, प्रकाश शर्मा, मनीषा जांगड़ा, सुमन, पूजा, रूचिका, ज्योति, रेखा, मंजू, तनु, रेणु, शारदा, सीता, विक्रम, कांता आदि मौजूद थे।


प्रदूषण रहित दीवाली मनाएं: पपेंद्र 
आदमपुर,, 24 अक्टूबर।शांति निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में दीवाली पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोलो डांस, फैंसी ड्रेस, रंगोली, दीया व थाली सजाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक पपेंद्र ज्याणी ने विद्यार्थियों से प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का आह्वान किया। सोलो डांस में निर्मला व हार्दिक प्रथम, मुस्कान व नेंसी द्वितीय तथा हर्षिता व अशीष ने तीसरा स्थान पाया। फैंसी डे्रस में प्रिंसी व अंजलि शर्मा ने पहला, श्रुति व आस्था ने द्वितीय तथा आयुषी, अर्पित व चंचल तृतीय रहे। थाली सजाओं में रजनी व दीप्ती ने पहला, वीनू ने दूसरा नेंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीया सजाओं में पवन प्रथम, मंजीत ने द्वितीय नेहा व उन्नति तृतीय रही। कार्ड मेकिंग में मुनीष प्रथम रजनी द्वितीय, रंगोली में सुनीता ने पहला, आरजू, सलोनी, दीप्ती, सोनम, प्रियंका ने दूसरा तथा लक्ष्मी, नेंसी, ज्योति, दीपिका, अदीति, अल्का, ईशा ने सयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्राचार्य ने दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

शिविर 100 युनिट रक्त एकत्रित
आदमपुर,, 24 अक्टूबर। फिरोज गांधी मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस, रेडक्रास व रेड रिबन क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य ओपी डारा ने विद्यार्थियों को स्वैछिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। प्राध्यापक विपिन बब्बर सहित एक सौ विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। एनएसएस अधिकारी दिविजा कुमारी, गुरनामचंद, विजय वर्मा, रेड रिबन इंचार्ज आत्मप्रकाश एनसीसी इंचार्ज आजाद कुमार के निर्देशन में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर आरके गोदारा, बीएस कुंडू, कर्मवीर, कौरसिंह, अमित, रोहतास, सुनील कुमार, डॉ.निर्मल राठी, सीमा, सुमन, रूबी व दिलबाग सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।

स्लोगन में पारूल रही प्रथम
आदमपुर,24 अक्टूबर।विश्वास पब्लिक स्कूल में दीवाली पर्व पर प्राचार्य ज्योति बैंदा के निर्देशन में स्लोगन व दीया सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ करते हुए प्राचार्य ने कहा कि भगवान राम के वनवास के लौटने की खुशी में अध्योध्या वासियों ने घी के दीए जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था तब से लेकर इस त्योहार को दीवाली के रूप में मनाते आ रहे है जो हमारी आस्था का प्रीतक है। स्लोगन में पारूल ने प्रथम, रितू ने द्वितीय व पूजा ने तीसरा स्थान पाया।  शीरत व अतुल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दीया सजाओं में हिमांशी प्रथम, मनदीप ने दूसरा व अतुल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में आरची ने प्रथम, सुनील ने द्वितीय व अमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रदूषण रहित दीवाली का लिया संकल्प 
आदमपुर,24 अक्टूबर। व्यापार मंडल विश्वास स्कूल में प्राचार्य डॉ. साध्वी सलिलेश विश्वास के निर्देशन में दीवाली पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम ना ही पटाखों का प्रयोग करेंगे और ना ही बाजारी मिठाई खरीदेंगे। छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण पीने के पानी की हो रही कमी को दूर करने के लिए अनेक उपाए बताए साथ पानी को उबाल व छानकर पीने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने कहा कि आज पानी की कमी है और हमें एक-एक बूंद बचानी चाहिए।

गांव में चलाया सफाई अभियान
आदमपुर, 24 अक्टूबर। गांव भोडिया बिश्नोईयान में डॉ. भीमराव अंबेदकर युवा क्लब द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। प्रधान रोहतास टाक ने कहा कि दीवाली के अवसर पर सभी लोग अपने घरों की सफाई कर कुड़ा-कर्कट गलियों में फैंक देते है जो सरासर गलत है जितनी घरों की सफाई आवश्यक है उतनी ही गांव की भी सफाई होनी आवश्यक है। गंदगी से अनेक बीमारियों का भय बना रहता है।


कोहली में यूएनओ दिवस मनाया
आदमपुर, 24 अक्टूबर। गांव कोहली के राजकीय उच्च विद्यालय में सयुंक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्याध्यापक राजबीर सिंह ने विस्तार से इसकी महता व उद्देश्य को बताया। प्रतियोगिता का संचालन विज्ञान अध्यापक राजीव शर्मा ने किया। उधर गांव मोडाखेड़ा में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोडाखेड़ा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहब्बतपुर दूसरे स्थान पर रहा। गुरु द्रोणाचार्य स्कूल में भी यूएनओ दिवस पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

No comments:

Post a Comment